फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 512 couples got married in Chief Minister's mass marriage ceremony

कानपुर देहात : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 512 जोड़ों का हुआ विवाह

Sun, 12 Dec 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 512 couples got married in Chief Minister's mass marriage ceremony
अकबरपुर के ईको पार्क में सामूहिक विवाह के दौरान एक-दूसरे को वरमाला पहनाते जोड़े। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में शनिवार को सात स्थानों पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। यहां विधि विधान से बैंड बाजे की धुन के बीच 512 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की।
विज्ञापन

गायत्री परिवार के आचार्यों ने मंत्र पढ़े जबकि काजी ने निकाह कराए। समारोह में 32 मुस्लिम जोड़े निकाह के बाद एक दूसरे के जीवन साथी बने। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

अकबरपुर में ईको पार्क में 111 जोड़ों का विधि विधान से विवाह कराया गया। इसमें तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। विधायक प्रतिभा शुक्ला, डीएम जेपी सिंह, सीडीओ सौम्या पांडेय, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, ईओ देवहूति पांडेय व सामाजिक कार्यकर्ता कंचन मिश्रा ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत शिवली में 47 हिंदू जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह हुआ। विधायक प्रतिभा शुक्ला, नोडल अधिकारी सीवीओ डॉ. देवकीनंदन लवानिया, एसडीएम रमेश कुमार, बीडीओ डीपी यादव व चेयरमैन अवधेश शुक्ला ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। डेरापुर में 47 जोड़ों का विवाह हुआ।
यहां 33 हिंदू जोड़ों का गायत्री परिवार के आचार्यों ने विधि विधान से विवाह कराया। 14 जोड़ों का मुस्लिम रीति से निकाह हुआ। यहां प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय, ईओ सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे। झींझक के जूनियर स्कूल में 30 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई।
विधायक रसूलाबाद निर्मला संखवार ने जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र दिए। यहां व्यापार मंडल युवा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि झींझक विपिन कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता लता तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र भदौरिया, डीसी मनरेगा हरिश्चन्द्र सिंह, बीडीओ महिमा विधार्थी आदि मौजूद रहीं।
सिकंदरा के मां संतोषी गेस्ट हाउस में 50 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। इसमें चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। मुख्य अतिथि इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया। यहां भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेश कटियार, एसडीएम महेंद्र कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी बेगम, ईओ संदीप कुमार, दिनेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
रसूलाबाद के स्नेह लता डिग्री कॉलेज में 54 हिंदू जोड़ों व छह मुस्लिम जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। मौके पर विधायक निर्मला संखवार, ब्लॉक प्रमुख राधा दुबे, किशन दुबे, बीडीओ कमलेश कुमार, ईओ दिनेश चंद्र, अकील अहमद आदि मौजूद रहे।

पुखरायां के आरएसजीयू इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित समारोह में 166 जोड़े दांपत्य बंधन में बंध गए। इनमें छह जोड़ों का निकाह कराया गया। नोडल अफसर जिला वन अधिकारी एके दुबे और पालिकाध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार, अमरौधा ब्लॉक प्रमुख प्रमिला कटियार व मलासा ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed