फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 15 judges transferred to non-district, 12 judicial officers from other districts got deployment

कानपुर देहात : 15 जजों का गैर जनपद तबादला, दूसरे जिलों से 12 न्यायिक अधिकारियों को मिली तैनाती

Wed, 22 Jun 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 15 judges transferred to non-district, 12 judicial officers from other districts got deployment
कानपुर देहात। जिले के पांच अपर जिला जज और 10 सिविल जजों का तबादला गैर जनपद हुआ है। वहीं, 12 न्यायिक अधिकारियों को दूसरे जिले से कानपुर देहात में तैनाती मिली है। हाईकोर्ट ने सोमवार को न्यायिक अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।
विज्ञापन

अपर जिला जज अमित मालवीय को मुरादाबाद, चंद्रमणि मिश्रा को संभल व सोनिका चौधरी व अमरजीत को बुलंदशहर से कानपुर देहात स्थानांतरित किया गया है।
वहीं, कानपुर देहात के अपर जिला जज रघुवर सिंह को मुरादाबाद, सुनील कुमार यादव को कुशीनगर, रामकिशोर को लखनऊ, अभिषेक कुमार चतुर्वेदी को बरेली, सुधाकर राय को कासगंज स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन प्राग दत्त शुक्ला को महाराजगंज, शबीना खान को कुशीनगर व संगीता को बदायूं से कानपुर देहात स्थानांतरित किया गया है। कानपुर देहात से सिविल जज सीनियर डिवीजन विनय कुमार को मेरठ, कमलकांत गुप्ता को लखनऊ, भगत सिंह व सोनाली पूनिया को बागपत स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल जज जूनियर डिवीजन राशि तोमर को बुलंदशहर, सौरभ कुमार गौतम को हाथरस, अवंतिका प्रभाकर को मिर्जापुर, चेतना त्यागी को मुज्जफरनगर व संजय राज पांडेय को बदायूं से कानपुर देहात स्थानांतरित किया गया है।

कानपुर देहात से सिविल जज जूनियर डिवीजन कृपा शंकर, प्रणव तिवारी व दीक्षा यादव को इटावा, आशुतोष सिंह को जौनपुर, निशांत व कोमल शुक्ला को मथुरा स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed