फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Defense Minister Rajnath Singhs guru Santosh Dwivedi passes away last rites at Bithoor Brahmavarta Ghat

Kanpur: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के गुरु संतोष द्विवेदी का निधन, बिठूर ब्रह्मावर्त घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Sun, 13 Jul 2025 10:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Jul 2025 10:08 AM IST
सार

Kanpur News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के गुरु संतोष द्विवेदी का अंतिम संस्कार बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट पर होगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए श्याम नगर स्थित आश्रम में भक्तों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है, और सड़कें ब्लॉक कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Kanpur Defense Minister Rajnath Singhs guru Santosh Dwivedi passes away last rites at Bithoor Brahmavarta Ghat
आश्रम में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आध्यात्मिक गुरु और प्रतिष्ठित संत, संतोष द्विवेदी का 80 वर्ष की आयु में शनिवार रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उनके हजारों भक्तों और शिष्यों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका पार्थिव शरीर थोड़ी देर बाद श्याम नगर स्थित उनके आश्रम से बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट के लिए अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।

विज्ञापन

Kanpur Defense Minister Rajnath Singhs guru Santosh Dwivedi passes away last rites at Bithoor Brahmavarta Ghat
गुरुजी के दर्शन के लिए लगी कतार - फोटो : amar ujala

आश्रम में उमड़ी भक्तों की भीड़
गुरुजी के निधन की सूचना मिलते ही उनके श्याम नगर स्थित आवास और आश्रम के बाहर देर रात से ही भक्तों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है। लोग अपने पूज्य गुरु के अंतिम दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रातभर से ही आश्रम के बाहर भजन-कीर्तन और 'हरे राम हरे कृष्णा' का जप करते रहे। भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Defense Minister Rajnath Singhs guru Santosh Dwivedi passes away last rites at Bithoor Brahmavarta Ghat
गुरूजी के साथ राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

आने और जाने वाले रास्तों को किया ब्लॉक
इसे देखते हुए चकेरी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली है। आश्रम से लगभग 200 मीटर की दूरी पर आने और जाने वाले रास्तों को फिलहाल ब्लॉक कर दिया गया है ताकि व्यवस्था बनी रहे। वहीं, हरिहर धाम पार्क के बाहर भी बड़ी संख्या में भक्त गुरु जी के अंतिम दर्शन के लिए कतार में हैं।

विज्ञापन

Kanpur Defense Minister Rajnath Singhs guru Santosh Dwivedi passes away last rites at Bithoor Brahmavarta Ghat
गुरुजी का घर - फोटो : amar ujala

पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधि भी पहुंचे
गुरुजी के निधन की खबर सुनकर कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति भी उनके आश्रम पर पहुंचने लगे हैं। रविवार सुबह 9:46 बजे पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया भी श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे है। इसके अलाव अन्य गणमान्य लोग भी पहुंच रहे हैं।

Kanpur Defense Minister Rajnath Singhs guru Santosh Dwivedi passes away last rites at Bithoor Brahmavarta Ghat
कीर्तन करते भक्तगण - फोटो : amar ujala

बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट पर होगा अंतिम संस्कार
संतोष द्विवेदी का अंतिम संस्कार बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट पर किया जाएगा। हालांकि, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि संतोष द्विवेदी का जीवन समाज और अध्यात्म के लिए एक आदर्श था, और उनके जाने से भक्तों में गहरा शोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed