फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur defeated Lucknow, Prayagraj in CBSE 10th result

सीबीएसई 10वीं के परिणाम में कानपुर ने लखनऊ, प्रयागराज को पछाड़ा, 95.06 गया रिजल्ट

Thu, 16 Jul 2020 02:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 16 Jul 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
Kanpur defeated Lucknow, Prayagraj in CBSE 10th result
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : IStock
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं के परिणाम में कानपुर ने लखनऊ, प्रयागराज को पछाड़ दिया है। कानपुर का ओवरऑल परीक्षा का परिणाम 95.06 फीसदी गया। हालांकि यह पिछले साल के मुकाबले 1.71 फीसदी कम रहा। 2019 में परीक्षा परिणाम 96.77 फीसदी था। 
विज्ञापन


प्रयागराज कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार 116 स्कूलों के छात्र-छात्राएं परीक्षाओं में शामिल हुए। 20 केंद्रों में हुई परीक्षा में 12185 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बुधवार को घोषित हुए परिणाम को लेकर स्कूलों में उत्सुकता रहीं। हालांकि, 10वीं के कंप्यूटर्स को छोड़कर सभी परीक्षाएं हो चुकी थीं।
विज्ञापन


कंप्यूटर्स में छात्रों को औसत अंकों के आधार अंक दिए गए। इस बार का शहर का परिणाम 95.06 फीसदी गया। प्रयागराज का परिणाम 90.32 फीसदी और लखनऊ का 95 फीसदी परिणाम गया है। हालांकि अगर शहर के परिणाम की बात करें तो पिछले 10 सालों में (केवल 2018 को छोड़कर) सबसे खराब प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में केवल 92.39 फीसदी परिणाम गया था। सिटी कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने कहा कि 10वीं की सभी परीक्षाएं हो गईं थी, लेकिन कोरोना के चलते इस बार बोर्ड की ओर से कोई मेरिट सूची नहीं जारी की गई है। परीक्षा का परिणाम कंप्यूटर विषय को छोड़कर अन्य फर्स्ट फाइव विषयों के आधार पर जारी किया जाता है। 

पिछले 10 सालों में शहर का परिणाम 
2010: 96.50
2011: 98.58
2012: 98.23
2013: 96.52
2014: 97.32
2015:97.43
2016: 98.62
2017: 98.16
2018: 92.39
2019: 96.77
2020: 95.06    

टॉप चार जिलों का परिणाम
कानपुर: 95.06 फीसदी
लखनऊ: 95 फीसदी
प्रयागराज: 90.32 फीसदी
गोरखपुर: 87.50 फीसदी
बनारस: 86.64 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed