{"_id":"6a009ed286c03f36d40e2296","slug":"kanpur-dead-lizard-and-insects-found-in-hbtu-hostel-water-cooler-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: एचबीटीयू के हॉस्टल के वॉटर कूलर में मिली मरी छिपकली-कीड़े, छात्रों ने फोटो-वीडियो किए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: एचबीटीयू के हॉस्टल के वॉटर कूलर में मिली मरी छिपकली-कीड़े, छात्रों ने फोटो-वीडियो किए वायरल
Sun, 10 May 2026 08:36 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 10 May 2026 08:36 PM IST
सार
Kanpur News: एचबीटीयू के हॉस्टल के वॉटर कूलर में छिपकली व कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। छात्रों ने बनाए फोटो-वीडियो वायरल किए तो टंकी की सफाई हुई।
विज्ञापन
वॉटर कूलर में मिली मरी छिपकली व कीड़े
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के रमन हॉस्टल में छात्र दूषित पानी पी रहे हैं। हॉस्टल के वॉटर कूलर की टंकी में मरी हुई छिपकली, कीड़े और गंदगी मिली है। छात्रों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया है। केवल एचबीटीयू ही नहीं बल्कि शहर के अन्य संस्थानों में भी लंबे समय से वॉटर कूलर, टंकी की सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विवि के बीटेक थर्ड ईयर के रमन हॉस्टल में रह रहे छात्रों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हाॅस्टल के छात्र बीमार पड़ रहे हैं और पानी का स्वाद बिगड़ रहा था। शनिवार की दोपहर जब छात्रों ने वॉटर कूलर की टंकी खोलकर देखी तो अंदर सड़ रही छिपकली और कीड़े पाए गए। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में न तो वॉटर कूलर की नियमित सफाई होती है और न ही पानी की गुणवत्ता की कोई जांच। फिल्टर सिस्टम भी या तो खराब हैं या नाममात्र के बचे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में छात्र रोजाना दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। छात्रों ने इसके वीडियो और फोटो भी साझा किए हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. सीएल गहलोत का कहना है कि वीडियो मेरे पास भी आए हैं। बाद से टंकी की सफाई शुरू करा दी है। साथ ही छात्रों के लिए पानी के गैलन भी रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन