{"_id":"61f4e08607014a4edb217d43","slug":"kanpur-dead-body-of-factory-worker-found-in-canal-suspected-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नहर में मिला फैक्टरी कर्मी का शव, हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नहर में मिला फैक्टरी कर्मी का शव, हत्या का शक
Sat, 29 Jan 2022 04:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 29 Jan 2022 04:12 PM IST
सार
दो सप्ताह से फैक्टरी में ही था, फैक्टरी के पास से गुजरी नहर में मिला शव
फतेहपुर बबई निवासी अमित कुमार (40) नौबस्ता हंसपुरम में किराये के मकान में रहते थे
अमित कुमार दादा नगर की एक फैक्टरी में ऑपरेटर था
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बर्रा गंभीरपुर में गुरुवार को फैक्टरी कर्मी का शव नहर में उतराता मिला। परिजनों ने हत्या का शक जताया है। मूलरूप से फतेहपुर बबई निवासी अमित कुमार (40) नौबस्ता हंसपुरम में किराये के मकान में रहता था। उसके जीजा सुधीर ने पुलिस को बताया कि अमित कुमार दादा नगर की एक फैक्टरी में ऑपरेटर था। उसकी शादी नहीं हुई थी।
अक्सर फैक्टरी में ही रुकता था। करीब दो सप्ताह पहले फैक्टरी जाने की बात कह घर से निकला था। मोबाइल गुम होने के कारण मां शिवकांत, पिता सुरेंद्र व छोटे भाई अनूप अमित से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। गुरुवार को बर्रा के गंभीरपुर पुल के नीचे अमित का शव नहर में मिला। आधार कार्ड के जरिये पुलिस परिजनों तक पहुंची।
नहर अमित की फैक्टरी के पास से होकर गुजरती है, जो घटना स्थल से करीब एक किमी दूर स्थित है। सुधीर ने अमित कुमार के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर कुछ गंभीर चोटों के निशान भी मिले हैं, जो नहर में किसी भारी वस्तु से टकराने के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एक सप्ताह में होती थी 20 हजार की कमाई
सुधीर के मुताबिक अमित फैक्टरी में फाइबर ऑपरेटर था। कंपनी ने उसके रहने, खाने की व्यवस्था भी फैक्टरी में ही कर रखी थी। वह करीब 20 हजार रुपये सप्ताह में कमा लेता था, लेकिन पुलिस को उसके पास से एक भी पैसा नहीं मिला। ऐसे में उन्हें अमित की लूट के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका है।