फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dada nagar Bridge awaits inauguration one lakh people get relief official said traffic will start soon

Kanpur: लोकार्पण का इंतजार कर रहा पुल, एक लाख लोगों को मिलेगी राहत, अधिकारी बोले- जल्द शुरू होगा आवागमन

Fri, 04 Jul 2025 10:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Jul 2025 10:58 AM IST
सार

Kanpur News: दादानगर समानांतर पुल का निर्माण पूरा हो गया है। सेतु निगम के मैकेनिकल सेक्शन ने पुल पर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
  • 55 करोड़ रुपये से हुआ निर्माण।
  • 02 साल में पूरा हुआ निर्माण कार्य।
  • 60 हजार वाहनों को आवागमन में मिलेगी राहत।

विज्ञापन
Kanpur dada nagar Bridge awaits inauguration one lakh people get relief official said traffic will start soon
दादानगर समानांतर पुल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में दादानगर समानांतर पुल को लोकार्पण का इंतजार है। शहर को दक्षिणी क्षेत्र से जोड़ने वाला यह पुल चालू होने से गोविंदपुरी पुल से ट्रैफिक लोड घटेगा। इससे एक लाख लोगों को राहत मिलेगी। करीब 60 हजार वाहनों को आवगमन में राहत मिलेगी। विजयनगर-सीटीआई रोड पर झांसी रेलवे लाइन पर 12 साल पहले आरओबी बना था। दो लेन के इस पुल से ही वाहनों का आवागमन होता था।

विज्ञापन

इससे आवागमन में परेशानी होती है। यातायात पुलिस ने पांच साल पहले इस पुल को वन-वे कर दिया था। तय हुआ था कि सीटीआई से विजयनगर की तरफ आने वाले वाहन पुल के ऊपर से आएंगे, जबकि विजयनगर चौराहे से सीटीआई की तरफ जाने वाले वाहन पुल से पूर्व की तरफ स्थित पुराने मार्ग से ही झांसी रेलवे लाइन को पार करते हुए जाएंगे।

विज्ञापन

Kanpur dada nagar Bridge awaits inauguration one lakh people get relief official said traffic will start soon
दादानगर समानांतर पुल - फोटो : amar ujala

नवंबर 2023 में शुरू कराया था निर्माण
इस रेलवे लाइन का फाटक रोज औसतन साढ़े तीन घंटे बंद रहता है, जिसकी वजह से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ता था। इसके मद्देनजर दादानगर पुल के समानांतर पुल बनवाने का फैसला हुआ। सेतु निगम ने नवंबर 2023 में इसका निर्माण शुरू कराया। निर्माण के लिए खोदाई शुरू कराते ही जल निगम की मुख्य पाइपलाइन (राइजिंगमेन) आड़े आ गई।

Kanpur dada nagar Bridge awaits inauguration one lakh people get relief official said traffic will start soon
दादानगर समानांतर पुल - फोटो : amar ujala

तीन महीने काम करना पड़ा था बंद
गंगा बैराज से दक्षिणी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करने वाली इस पाइपलाइन को शिफ्ट किया गया। पिछले साल निर्माण करीब 50 प्रतिशत ही हो पाया था, तभी निर्माणाधीन पुल के समानांतर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भी एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक के लिए निर्माण शुरू करा दिया, जिसकी वजह से सेतु निगम को तीन महीने काम बंद करना पड़ा था। फरवरी में तेजी से कार्य शुरू किया, जिसे 30 जून को पूरा कर लिया गया।

विज्ञापन

Kanpur dada nagar Bridge awaits inauguration one lakh people get relief official said traffic will start soon
दादानगर समानांतर पुल - फोटो : amar ujala

पुल चालू होने से गुजैनी, दबौली वालों को मिलेगी राहत
दादानगर समानांतर पुल चालू होने से रतनलालनगर, गुजैनी, दबौली, तात्याटोपेनगर रविदासपुरम, तात्यापोटेनगर, बर्रा, विश्वबैंक, दादानगर, मेहनबान सिंह का पुरवा, जरौली फेज-1, जरौली फेज-2, सेन पश्चिम पारा, कैंधा, खाड़ेपुर आवागमन करेंगे। इससे गोविंदपुरी पुराने पुल और गोविंदपुरी समानांतर पुल पर यातायात का दबाव कम हो जाएगा। तब इस पुल से आवागमन करने वालों को भी राहत मिलेगी।

Kanpur dada nagar Bridge awaits inauguration one lakh people get relief official said traffic will start soon
दादानगर समानांतर पुल - फोटो : amar ujala

दादानगर समानांतर पुल का निर्माण पूरा हो गया है। सेतु निगम के मैकेनिकल सेक्शन ने पुल पर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।  -विजय कुमार सेन, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम

Kanpur dada nagar Bridge awaits inauguration one lakh people get relief official said traffic will start soon
सेतु निगम द्वारा लगाए गए बोर्ड - फोटो : amar ujala
  • दादानगर समानांतर पुल की लंबाई- 726 मीटर
  • चौड़ाई- साढ़े सात मीटर
  • निर्माण शुरू हुआ- नवंबर 2023
  • निर्माण पूरा हुआ- जून 2025
  • इस रूट से रोज आवागमन करने वाले लोग- एक लाख (लगभग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed