{"_id":"612b685f8b596317d66d81f3","slug":"kanpur-dabangs-opened-fire-on-dhaba-operator-police-started-investigation-by-registering-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ढाबा संचालक पर दबंगों ने किया फायर, एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने शुरु की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ढाबा संचालक पर दबंगों ने किया फायर, एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने शुरु की जांच
Sun, 29 Aug 2021 04:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 29 Aug 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नौबस्ता गल्लामंडी में शनिवार तड़के कार से घर लौट रहे ढाबा संचालक गल्लामंडी के दुर्गा नगर निवासी रामजी मिश्रा पर कार सवार दबंगों ने फायर झोंक दिया। गोली चलने पर संचालक ने झुककर अपनी जान बचाई, लेकिन कार के शीशे चकनाचूर हो गए।
पीड़ित ने हिस्ट्रीशीटर समेत आठ लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर शक जताया है कि जमीन के विवाद में एक हिस्ट्रीशीटर ने उनपर गोली चलाई है। नौबस्ता इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर एफआईआर दर्ज की जाएगी।