फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Dabangs attacked, shot a young man, broke the head of another

खौफनाक: दबंगों ने एक युवक को मारी गोली, दूसरे का ईंट से फोड़ा सिर, हाथ की तोड़ी दो अंगुलियां

Tue, 22 Feb 2022 01:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Feb 2022 01:13 PM IST
सार

नशेबाजी कर रहे अमित राजपूत, बल्लू, रोहित, मुकेश आदि ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर अजय का सिर फोड़ दिया और हाथ की दो अंगुलियां तोड़ दीं। बीचबचाव करने पर उसे भी पीट दिया। वहां से भागने लगे तो अमित ने तमंचे से उसके पैर में गोली मार दी।

विज्ञापन
Kanpur: Dabangs attacked, shot a young man, broke the head of another
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में शास्त्री नगर मतैयापुरवा में दोस्त से मिलने पहुंचे दो युवकों पर नशेबाजी कर रहे मोहल्ले के दबंगों ने हमला कर दिया। जान बचाकर भाग रहे एक युवक के पैर में तमंचे से गोली मार दी। दूसरे का ईंट से सिर फोड़ने के बाद हाथ की दो अंगुलियां तोड़ दीं।
विज्ञापन


आरोपियों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज उनकी तलाश की जा रही है। शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क के पास रहने वाले दीपक कुमार (30) ने पुलिस को बताया कि वह गुमटी नंबर पांच स्थित कपड़े की दुकान में सेल्समैन है।
विज्ञापन


रविवार को वोट डालने के बाद शाम करीब छह बजे मोहल्ले के दोस्त केसा के मीटर रीडर अजय पाल (30) के साथ बाइक से मतैयापुरवा में रहने वाले दोस्त लाला से मिलने गया था। घर पर न होने के कारण बाहर ही इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी इलाके में नशेबाजी कर रहे अमित राजपूत, बल्लू, रोहित, मुकेश आदि ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर अजय का सिर फोड़ दिया और हाथ की दो अंगुलियां तोड़ दीं। बीचबचाव करने पर उसे भी पीट दिया। वहां से भागने लगे तो अमित ने तमंचे से उसके पैर में गोली मार दी।

पुलिस के संरक्षण में क्षेत्र में करता है अवैध काम
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अमित राजपूत पुलिस के संरक्षण में सट्टा और अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है। पहले भी वह फजलगंज और चेन फैक्टरी चौराहे के पास दुकानदारों पर फायरिंग कर चुका है। काकादेव थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं।

सूत्रों के अनुसार रविवार को शराब दुकान बंदी के बावजूद अमित अवैध रूप से शराब बेच रहा था। पूर्व में अमित अपने किरायेदार की पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास कर चुका था। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed