{"_id":"6437d06c2b9ab848c20210a3","slug":"kanpur-cyber-thugs-stole-rs-22-lakh-report-filed-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: साइबर ठगों ने 22 लाख रुपये उड़ाए, रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: साइबर ठगों ने 22 लाख रुपये उड़ाए, रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 13 Apr 2023 03:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Apr 2023 03:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में साइबर ठगों ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों के खाते से 22 लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। फहीमाबाद निवासी तलत अफरोज ने बताया कि पिछले साल अक्तूबर में उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन विज्ञापन देखकर क्लिक किया था। जिसके बाद वह एक व्हाट्सएप नंबर से ऐड हो गईं।
चैट के दौरान उन्हें एक लिंक मिला जिसे उन्होंने भर दिया। आरोपी ने तरह-तरह की बात करके उनसे करीब बीस लाख रुपये एक महीने में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़िता ने साइबर सेल को सूचना देकर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।वहीं चमनगंज पेशकार रोड निवासी आसिफ अली ने बताया कि बीती 16 मार्च को उन्होंने फेसबुक के माध्यम से एक एप डाउनलोड किया था। जिसके बाद उनके तीन क्रेडिट कार्ड हैक हो गए और साइबर ठगों ने तीनों कार्ड से कई बार में करीब दो लाख से अधिक रुपये उड़ा दिए। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत देकर चमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।