फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur CSJMU Soldiers to pursue studies while guarding the borders degrees to be awarded via D Code

CSJMU: सीमाओं की रक्षा के साथ सैनिक कर सकेंगे पढ़ाई, ‘डी-कोड’ के जरिए मिलेगी डिग्री, जानें शुल्क और कोर्स

Fri, 12 Jun 2026 10:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 12 Jun 2026 10:04 PM IST
सार

Kanpur News: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय ने डी-कोड के जरिए सैनिकों, सुरक्षाकर्मियों और विभिन्न कर्मियों के लिए ऑनलाइन उच्च शिक्षा की शुरुआत की है। सैन्य कर्मियों और उनके आश्रितों को शुल्क में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur CSJMU Soldiers to pursue studies while guarding the borders degrees to be awarded via D Code
सीएसजेएमयू - फोटो : amar ujala

विस्तार

अब देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सैनिक, अर्धसैनिक और रक्षा प्रतिष्ठानों में तैनात कर्मी ड्यूटी के साथ पढ़ाई भी पूरी कर सकेंगे। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय ने उनके लिए उच्च शिक्षा का रास्ता खोल दिया है। वह विश्वविद्यालय के द्रोणाचार्य सेंटर फॉर ऑनलाइन एंड डिस्टेंस एजुकेशन (डी-कोड) के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।

विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर के 591 जवानों ने अलग-अलग पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि ड्यूटी, स्थानांतरण और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते कई कर्मियों के शिक्षा के सपने अधूरे रह जाते हैं। डी-कोड से नौकरी और पढ़ाई साथ-साथ होगी।

विज्ञापन

कर्मयोगियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर डिग्री देगा
इसका उद्देश्य सीमाओं पर तैनात जवानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों, एचएएल के तकनीकी विशेषज्ञों, एलिम्को के कर्मचारी, भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षकों, रेलवे, बैंकिंग, सार्वजनिक उपक्रमों, रक्षा उत्पादन इकाईयों, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र या निजी कॉर्पोरेट संस्थानों में कार्यरत कर्मयोगियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर डिग्री देगा।

विज्ञापन

शुल्क में 50 फीसदी की छूट दी जा रही
सैन्य कर्मियों, अग्निवीरों और उनके आश्रितों को विवि शुल्क में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। डी-कोड के निदेशक डॉ. सरोज द्विवेदी ने बताया कि जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, वेब डेवलपमेंट, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी, ड्रोन प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा जागरूकता तथा अन्य रोजगारोन्मुखी प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed