फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Crack in two beams of flyover on Bhauti-Ruma highway

कानपुर: भौंती-रूमा हाईवे पर बने फ्लाईओवर की दो बीमों में दरार, 2005 में हुआ था शुुुरु, ट्रैफिक रोका

Mon, 05 Apr 2021 10:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 05 Apr 2021 10:32 PM IST
सार

  • नौबस्ता से भौंती जाने वाली लेन में पनकी गैस गोदाम चौराहे के पास आई दिक्कत, बीयरिंग भी टूटी
  • शहर से जाने वाले वाहन भौंती तक सर्विस लेन से जाएंगे, भौंती की ओर से आने वाले वाहनों के लिए फ्लाईओवर चालू
  • लोड कम करने के लिए गुजैनी के पास फ्लाईओवर को सर्विस लेन से जोड़ने की तैयारी, यहां से छह किमी बचेगा भौंती
  • एनएचएआई ने शुरू कराई जांच-पड़ताल, एक से डेढ़ महीना लग सकता है मरम्मत में 

विज्ञापन
Kanpur: Crack in two beams of flyover on Bhauti-Ruma highway
फ्लाईओवर की बीम में आई दरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में भौंती-रूमा नेशनल हाईवे (एनएच-टू) के फ्लाईओवर पर पनकी गैस गोदाम चौराहे के पास दो बीमों में बड़ी दरार आ गई है। पुल के ढांचे में लगी बीयरिंग भी टूट गई है। सोमवार को इसका पता चलते ही फ्लाईओवर से नौबस्ता से भौंती तक जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है। ये वाहन सर्विस लेन से गुजरेंगे।
विज्ञापन


वाहनों का दबाव बढ़ने से पहले ही दिन सर्विस लेन पर घंटों जाम भी लगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सहित अन्य अफसरों ने जांच-पड़ताल की। बताया कि पुल की मरम्मत में एक से डेढ़ महीना लग सकता है। एनएचएआई ने भौंती से रूमा तक करीब 27 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर सोमदत्त बिल्डर्स से बनवाया था।
विज्ञापन


इस पर 2005 में यातायात शुरू हो गया था। मौजूदा समय में इसका रखरखाव ओरिएंटल कंपनी के पास है। इस हाईवे से दिल्ली, झांसी, सागर, लखनऊ, कोलकाता आदि रूटों के एक लाख से ज्यादा वाहनों का रोजाना आवागमन होता है। इनमें ट्रकों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को राहगीरों ने दो बीमों में दरार पड़ी देखी तो फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आशंका है कि दरारें धीरे-धीरे और बढ़ेंगी। यह भी कहा जा रहा कि ओवरलोड वाहनों की वजह से दरार आई है। हालांकि अधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं। एनएचएआई ने दरार वाली बीमों के साथ ही अन्य बीमों की भी जांच शुरू करा दी है।

 

बीयरिंग टूटी, पुल की संरचना पर उठे सवाल
आशंका है कि बीयरिंग टूटने और बीमों के अपने स्थान से थोड़ा खिसकने की वजह से दरार आई है। इससे पुल की संरचना पर भी सवाल उठने लगे हैं। समय रहते इसका पता न चलता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। हालांकि एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज मिश्रा ने संरचना की विफलता से इनकार किया है। बता दें बीयरिंग का उपयोग शॉकर की तरह होता है। पुल और सड़क के बीच इसे रखा जाता है। वाहनों का दबाव इसी पर पड़ता है। इसकी वजह से ही पुल पर चलते समय कभी-कभी कंपन्न भी महसूस होता है। 

दो पोल आ रहे आड़े
गुजैनी में फ्लाईओवर को सर्विस लेन से जोड़ने में बिजली के दो पोल आड़े आ रहे हैं। इन्हें शिफ्ट करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मरम्मत के लिए शाम को मौके पर बिल्डिंग मैटेरियल भी मंगा लिया गया।

फ्लाईओवर को ओवरलोडिंग के हिसाब से ही डिजाइन किया गया है। ओवरलोड की वजह से बीमों में दरार नहीं आई होगी। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल नौबस्ता से भौंती तक ट्रैफिक रोक दिया गया है। गुजैनी में फ्लाईओवर और सर्विसलेन के बीच के डिवाइडर को देर रात तोड़ दिया जाएगा। मंगलवार से वाहन फ्लाईओवर से गुजैनी तक जाएंगे। इसके बाद यहां से सर्विस लेन पर डायवर्ट हो जाएंगे। भौंती से नौबस्ता की तरफ फ्लाईओवर पर ट्रैफिक चलता रहेगा। 
पंकज मिश्रा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed