{"_id":"6457bfbcc4744c12cf070067","slug":"kanpur-couple-died-in-collision-with-dcm-2023-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डीसीएम की टक्कर से दंपती की मौत, बेटी बोली- मम्मी-पापा आप लोग कहां चले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डीसीएम की टक्कर से दंपती की मौत, बेटी बोली- मम्मी-पापा आप लोग कहां चले गए
Sun, 07 May 2023 09:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 May 2023 09:12 PM IST
सार
कानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। डीसीएम ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई। घटना के बाद चालक डीसीएम समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
अशोक और शालू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिठूर के नारामऊ हाईवे पर शनिवार रात हुए हादसे में दंपती की मौत हो गई। पति के सीने में दर्द उठने पर महिला उन्हें ऑटो से कार्डियोलॉजी लेकर आ रही थी। तभी दूध की डीसीएम ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक और दंपती का बेटा भी घायल हुआ है। वहीं चालक डीसीएम समेत फरार हो गया।
मूल रूप से उन्नाव जनपद के आसीवन के मुंशीगंज झकेला निवासी अशोक राज सिंह (52) मंधना में एक शराब ठेके में सेल्समैन थे। वह पत्नी शालू (46), बेटे हर्ष (19) और बेटी साक्षी (13) के साथ मंधना के बगदौधी बांगर में किराये के घर में 15 साल से रह रहे थे। बेटे हर्ष ने बताया कि रात को पिता अशोक सिंह घर लौटे और सीने में तेज दर्द होने की शिकायत की। इस पर रावतपुर गांव निवासी दीपक कुशवाहा के ऑटो से कॉर्डियोलॉजी ले जा रहे थे।

नारामऊ पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार दूध वाले डीसीएम ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को पास के निजी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने शालू को मृत घोषित कर दिया। अशोक राज, हर्ष और दीपक को हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में देर रात इलाज के दौरान आनंद राज ने भी दम तोड़ दिया। हर्ष को इलाज के बाद सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया। दीपक का अभी भी इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मम्मी, पापा आप लोग कहां चले गए
सड़क हादसे में अशोक और शालू की मौत की खबर जब घर में बेटी साक्षी को हुई तो वह बिलख उठी। आसपास के लोगों ने उसे संभाला। वह मम्मी, पापा को देखने की जिद करने लगी। वह बार बार बोल रही थी कि मम्मी, पापा...आप लोग कहां चले गए...। वहीं, हर्ष भी हादसे को याद करके सिहर उठता है।