{"_id":"5fa13d4536cb731340400d5f","slug":"kanpur-countryside-tractor-trolley-stuck-between-tracks-40-minutes-track-stopped-trolley-and-tractor-could-be-removed-by-ordering-jcb","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: बीच पटरी फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 40 मिनट ट्रैक ठप, जेसीबी मंगवाकर हटाई जा सकी ट्रॉली व ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: बीच पटरी फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 40 मिनट ट्रैक ठप, जेसीबी मंगवाकर हटाई जा सकी ट्रॉली व ट्रैक्टर
Tue, 03 Nov 2020 04:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 03 Nov 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
ट्रेक पर फंसी ट्रैक्टर ट्राली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के झींझक में दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट पर सोमवार को पटरियों के बीच चावल लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। चालक के ट्रॉली निकालने की कोशिश पर कपलिंग टूट गई। इससे दोनों ट्रैक पर आवागमन रुक गया। बाद में जेसीबी मशीन मंगवाकर ट्रैक्टर व ट्रॉली हटाने पर यातायात सामान्य हो सका। लगभग 40 मिनट ट्रैक ठप रहा।
अप व डाउन की दो-दो मालगाड़ी रोकी गई। सड़क आवागमन एक तरफ से चलता रहा। हालांकि कई बार दोनों ओर से एक साथ वाहनों के आने पर दिक्कत हुई। सोमवार की दोपहर झींझक रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ सिकंदरा-रसूलाबाद रोड पर वाहनों की लाइन लगी थी। गेटमैन मनराज ने 1.07 बजे फाटक खोला। इसपर सड़क यातायात शुरू हो गया।

मंगलपुर की तरफ से चावल की बोरियां लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पटरियों के बीच फंस गई। चालक ने ट्रॉली निकालने की कोशिश की तो कपलिंग टूट गई। इससे ट्रैक्टर व ट्रॉली वहीं फंस गई। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। डाउन की मालगाड़ी एलपीजी को एडवांस सिग्नल पर और आइसीडीजी मालगाड़ी शाहपुर फाटक के पास रोकी गई।
अप की आइसीबी मालगाड़ी को झींझक स्टेशन पर व एरिक मालगाड़ी को नासरसेड़ा फाटक के पास रोका गया। जेसीबी मंगवाकर ट्रैक के बीच फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाया गया। लगभग 1.47 बजे ट्रैक क्लीयर हो सका। सहायक स्टेशन अधीक्षक झींझक वीके सिंह ने बताया कि केबिन क्रॉसिंग पर पटरियों के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने से लगभग 40 मिनट तक अप व डाउन लाइनों का यातायात ठप रहा।
ट्रैक्टर-ट्रॉली हटने के बाद यातायात सुचारु हो गया था। आरपीएफ फफूंद के हेड कांस्टेबल एसएम यादव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।