फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Councilor furious over dismal sanitation system issues warning I will bathe in garbage with slipper

कानपुर: बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़कीं पार्षद, दी चेतावनी- सिर पर चप्पल रखकर करूंगी कूड़ा स्नान, पढ़ें डिटेल

Tue, 13 Oct 2026 03:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 13 Oct 2026 03:03 PM IST
सार

Kanpur News: शहर के वार्ड 14 के अंतर्गत आने वाली राखी मंडी और ओ ब्लॉक सब्जी मंडी में जलभराव, बजबजाती नालियों और कूड़े के ढेरों से मुक्ति न मिलने पर पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने नगर निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। पार्षद ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे में सफाई कर्मचारी उपलब्ध नहीं कराए गए, तो वे अपने सिर पर चप्पल रखकर कूड़ा स्नान करेंगी।

विज्ञापन
Kanpur Councilor furious over dismal sanitation system issues warning I will bathe in garbage with slipper
ओ-ब्लॉक सब्जी मंडी में कूड़ा दिखातीं पार्षद शालू सुनील कनौजिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नगर निगम की कार्यशैली और उदासीनता के खिलाफ वार्ड 14 की पार्षद शालू सुनील कनौजिया का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने राखी मंडी और ओ ब्लॉक सब्जी मंडी में व्याप्त गंदगी, जलभराव, टूटी सड़कों और बजबजाती नालियों की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को कड़ी चेतावनी दी है। पार्षद ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि अगले 48 घंटों के भीतर दोनों क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई।

विज्ञापन

तब वे अपने सिर पर चप्पल रखकर कूड़ा स्नान करने को मजबूर होंगी। पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वार्ड 14 के अंतर्गत आने वाली ओ ब्लॉक सब्जी मंडी को कानपुर विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2021 में नौ करोड़ 20 लाख रुपये की भारी-भरकम धनराशि के साथ नगर निगम को हैंडओवर कर दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos





1978 से टैक्स वसूल रहा निगम
इसके अलावा, राखी मंडी को वर्ष 1978 में ही नगर निगम को सौंप दिया गया था। इसके बावजूद आज तक इन दोनों इलाकों में एक भी नियमित सफाई कर्मचारी उपलब्ध नहीं कराया गया है। पार्षद ने निगम प्रशासन को घेरते हुए कहा कि नगर निगम इन क्षेत्रों से वर्ष 1978 से लगातार हाउस टैक्स वसूल रहा है, लेकिन जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के नाम पर सिर्फ छलावा किया जा रहा है।

विज्ञापन

सिर पर चप्पल रखकर कूड़ा स्नान करें
वर्तमान वर्ष 2026 में भी स्थिति यह है कि जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। जगह-जगह कूड़े के ढेर, गड्ढे और बजबजाती नालियां बीमारियों को दावत दे रही हैं। उन्होंने नगर आयुक्त को चेताया कि जनता के गुस्से का सामना करने और जूते खाने से बेहतर है कि वे खुद 48 घंटे बाद अनोखा विरोध दर्ज कराते हुए सिर पर चप्पल रखकर कूड़ा स्नान करें। पार्षद की इस चेतावनी के बाद नगर निगम महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed