फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update: Electric crematorium

कोरोना का कहर: कानपुर में एक्टिव केस 10 हजार के पार, विद्युत शवदाह गृहों में संक्रमित शवों को प्राथमिकता

Sun, 18 Apr 2021 11:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Apr 2021 11:34 AM IST
सार

शवदाह गृहों में कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update: Electric crematorium
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में महापौर ने भैरवघाट और भगवतदास घाट विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने, सभी कर्मियों को पीपीई किट, मास्क, ग्लव्ज आदि देने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त के अनुसार दोनों विद्युत शवदाह गृहों में कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


महापौर नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी और अन्य अफसरों के साथ भैरवघाट पहुंचीं। नगर निगम के मुख्य अभियंता (यांत्रिक) आरके पाल ने उन्हें बताया कि दोनों विद्युत शवदाह गृहों को दो शिफ्टों में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


कोरोना से नौ और मौतें, 1977 संक्रमितों का नया रिकॉर्ड

कानपुर में कोरोना से नौ और रोगियों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या भी रोज बढ़ रही है। शनिवार को रिकॉर्ड 1977 नए संक्रमित मिले। एक्टिव केस बढ़कर 10 हजार 651 हो गए हैं। संक्रमण का फैलाव चौतरफा हो गया है। वायरल लोड बढ़ने से रोगी गंभीर हालत में अस्पतालों में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से अब तक नगर में 938 मौत हो चुकी हैं। ग्वालटोली के रहने वाले 74 साल के वृद्ध, धर्मेंद्र नगर की 60 साल की वृद्धा की मौत हैलट में हुई। बर्रा के 60 साल के वृद्ध की कांशीराम अस्पताल, केडीए कालोनी के 69 साल के वृद्ध और संगम लिंक अपार्टमेंट के रहने वाले 48 साल के व्यक्ति की रामा मेडिकल कालेज तथा पनकी की रहने वाली 61 साल की वृद्धा की सैफई के मेडिकल कालेज में हुई है।


इसके अलावा शुक्रवार को एक रोगी की हैलट और दो रोगियों की रामा मेडिकल कॉलेज में मौत हुई। ये तीन मौतें देर से पोर्टल पर अपडेट की गईं। कई रोगी गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। अब तक नगर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 45883 है। इनमें 34284 अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 351 और रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 9426 लोगों के सैंपल लिए। 745 विशेष सर्विलांस अभियान और 8681 सैंपल रूटीन में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed