फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, Government will cooperate

अनाथ को हमारा हाथ: कोरोना से माता-पिता को खोने वाले बच्चों की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी, हमें दें जानकारी

Sun, 30 May 2021 04:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 May 2021 04:09 PM IST
सार

कोरोना ने कानपुर के कई बच्चों से उनके माता-पिता को छीन लिया है। इनके पालन-पोषण के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने अलग-अलग योजनाएं शुरू की हैं। इसके तहत अनाथ हुए बच्चों को प्रतिमाह भरण पोषण के लिए धनराशि के साथ अन्य सहूलियतें भी दी जाएंगी।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, Government will cooperate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना काल में अपने माता-पिता को गंवाने वाले बच्चों के भरण-पोषण और पढ़ाई-लिखाई में सहयोग के लिए सरकार ने योजना की घोषणा की है। जिला प्रशासन ने ऐसे कुछ बच्चों की तलाश कर उनका सत्यापन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद भी बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे हैं, जिनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया पर वे प्रशासन की पहुंच से दूर हैं। ऐसे ही बच्चों की मदद के लिए अमर उजाला ने ‘अनाथ को हमारा हाथ’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत हम ऐसे बच्चों की तलाश कर उनके बारे में प्रशासन को जानकारी देंगे, जिससे उन्हें मदद मिल सके।
विज्ञापन


हमें दें ऐसे बच्चों की जानकारी
कोरोना ने कानपुर के कई बच्चों से उनके माता-पिता को छीन लिया है। इनके पालन-पोषण के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने अलग-अलग योजनाएं शुरू की हैं। इसके तहत अनाथ हुए बच्चों को प्रतिमाह भरण पोषण के लिए धनराशि के साथ अन्य सहूलियतें भी दी जाएंगी। हालांकि, जिला प्रशासन अब तक ऐसे कुछ ही बच्चों की तलाश कर पाया है। ऐसे बच्चों की तलाश में अमर उजाला ने जिला प्रशासन की मदद की पहल की है। सामाजिक संस्थाएं भी इस पुनीत अभियान का हिस्सा बन सकती हैं। आपको ऐसे बच्चों के बारे में कोई जानकारी हो तो कृपया मोबाइल नंबर 7617566163 पर व्हाट्सएप करें या knp-cityreporter@knp.amarujala.com पर ईमेल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed