फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur corona update - treatment will be done after testing corona with rapid card in cardiology

कार्डियोलॉजी में रैपिड कार्ड से कोरोना की जांच के बाद होगा इलाज, पॉजिटिव आने पर हैलट होंगे रेफर

Tue, 21 Apr 2020 11:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 21 Apr 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
kanpur corona update - treatment will be done after testing corona with rapid card in cardiology
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
कानपुर के हृदय रोग संस्थान में आने वाले मरीजों का इलाज रैपिड कार्ड से जांच के बाद किया जाएगा। दो पुराने हृदय रोगियों की कोरोना संक्रमण से मौत के बाद अब तय हुआ है कि कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में आने वाले सभी हृदय रोगियों की पहले रैपिड कार्ड से जांच की जाएगी।
विज्ञापन


अगर उनमें कोरोना पॉजीटिव के संकेत मिलेंगे तो उन्हें फौरन हैलट रेफर किया जाएगा जो हृदय रोगी कोरोना निगेटिव होंगे उन्हीं का इमरजेंसी में इलाज किया जाएगा। एलपीएस कार्डियोलॉजी संस्थान की इमरजेंसी मेें रोज औसतन 70 हृदय रोगी इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन


हार्ट अटैक में सांस लेने में दिक्कत आने की शिकायत होती है। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर डॉ. विनय कृष्ण ने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को वीडियो कॉंफ्रेंसिंग में भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना संक्रमित हृदय रोगी को इलाज के लिए हैलट शिफ्ट कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में आने वाले रोगियों की रैपिड कार्ड से जांच होगी। इसका परिणाम जल्द ही आ जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत संक्रमित रोगी के आने पर तुरंत कक्ष को सैनिटाइज करना जरूरी है। इसके साथ ही एयर एक्सचेंज भी जरूरी है ताकि वायरस और प्रभावी न हो सके। इन्हीं सब वजहों से इमरजेंसी का कक्ष बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed