फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Controversy over teaching Kalma in school

Kanpur: स्कूल में कलमा पढ़ाने के विवाद ने पकड़ा तूल, डीएम विशाख जी. ने दिए जांच के आदेश

Tue, 02 Aug 2022 10:37 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Aug 2022 10:37 AM IST
सार

कानपुर के एक स्कूल में दूसरे धर्म की प्रार्थना कराए जाने का मामला सामने आया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रबंधन ने अपनी सफाई में बताया था कि स्कूल में सभी जाति, धर्म की प्रार्थना पिछले दस साल से कराई जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur: Controversy over teaching Kalma in school
प्रार्थना करते बच्चे - फोटो : ANI

विस्तार

कानपुर में पीरोड स्थित फ्लोरेट्स स्कूल में बच्चों को प्रार्थना के वक्त कलमा पढ़ाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एक अभिभावक ने वीडियो बनाकर खुलासा किया तो सोमवार को विहिप के पदाधिकारी स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। 

विज्ञापन

जानकारी पर डीएम विशाख जी. ने संबंधित एसीपी व एसीएम को मौके पर भेजकर स्थिति काबू में की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक स्कूल प्रबंधन माफी नहीं मांगेगा तब तक स्कूल नहीं चलने देंगे। हंगामा देख स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की छुट्टी कर दी। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रार्थना सभा में कलमा पढ़ाए जाने को लेकर चर्चा करती महिलाओं का वीडियो ट्विटर पर वायरल किया गया था।
विज्ञापन


सीएम और यूपी पुलिस को भी टैग किया गया। मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रबंधन ने अपनी सफाई में बताया था कि स्कूल में सभी जाति, धर्म की प्रार्थना पिछले दस साल से कराई जा रही है। इस पर आपत्ति होने के बाद उन्होंने सिर्फ राष्ट्रगान कराने के आदेश दे दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किया घेराव, एसीपी को दी तहरीर 
पीरोड स्थित स्कूल में कलमा पढ़ाए जाने को लेकर सोमवार को स्थानीय पार्षद महेंद्र नाथ शुक्ला, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल का घेराव किया। मौके पर पहुंचे एसीपी सीसामऊ निशांक शर्मा को तहरीर दी गई। प्रशासन के आदेश पर बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने स्कूल की मान्यता जांची, जो सही पाई गई। उन्होंने मंगलवार को पनकी स्थित स्कूल की भी मान्यता जांचने की बात कही। 

पिछले कई सालों से स्कूल सर्वधर्म सद्भाव की शिक्षा दी जा रही है। अभी तक कोई शिकायत नहीं आई। पिछले दिनों कुछ लोगों ने वीडियो में इन प्रार्थनाओं पर आपत्ति जताई थी। उन लोगों से लिखित में शिकायत करने के लिए कहा था। शिकायत के बाद स्कूल में प्रार्थना बंद करा दी गई है। सिर्फ राष्ट्रगान कराया जा रहा है। इसे जबरदस्ती का मुद्दा बनाया जा रहा है। - सुमित मखीजा, प्रबंधक, फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल

दो दिन बंद रहेगा स्कूल
सुमित के अनुसार छात्रों और शिक्षकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए दो दिनों तक स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने सभी शाखाओं की मान्यता होने का दावा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed