फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Controversial banner placed at BJP office before inauguration

कानपुर: उद्घाटन से पहले भाजपा कार्यालय पर लगाया विवादित बैनर, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष को किया गया गिरफ्तार

Wed, 24 Nov 2021 02:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Nov 2021 02:55 PM IST
सार

विकास भी कथित तौर पर सरकारी अस्पताल की जमीन पर भाजपा कार्यालय बनाए जाने का विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने बर्रा थाने के गेट पर बैठकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Kanpur: Controversial banner placed at BJP office before inauguration
भाजपा कार्यालय पर लगाया विवादित बैनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष व वार्ड-45 के पार्षद अर्पित यादव ने उद्घाटन से ठीक पहले सोमवार देर रात भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय की बाउंड्री पर विवादित बैनर लगा दिया। इसमें लिखा था कि ‘नौबस्ता मौरंग मंडी इसलिए खाली करवाई गई थी कि यहां पूरी जमीन पर अस्पताल बन सके।
विज्ञापन


मगर अस्पताल से पहले भाजपा कार्यालय बना दिया गया। योगी जी कानपुर दक्षिण पर रहम करो’। सुबह भाजपाइयों, पुलिस और प्रशासन की बैनर पर नजर पड़ी तो आननफानन हटाया गया। इसके बाद सपा और कांग्रेस के कई नेताओं को नजरबंद और गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि अर्पित की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी गई। बाद में डीसीपी साउथ की सर्विलांस टीम ने उन्हें घर के पास से गिरफ्तार किया। इसके बाद सपा के कई नेताओं को अलग-अलग जगह से उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई को घर पर नजरबंद किया गया। सपा के युवजन सभा के प्रदेश सचिव अर्पित को एक दिन पहले ही नजरबंद कर दिया गया था। इन्होंने घर के बाहर ही सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की।


इसी तरह कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास अवस्थी को पुलिस ने आवास से निकलते समय गिरफ्तार किया। विकास भी कथित तौर पर सरकारी अस्पताल की जमीन पर भाजपा कार्यालय बनाए जाने का विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने बर्रा थाने के गेट पर बैठकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed