फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Construction of Ring Road will start next year

Kanpur: अगले वर्ष शुरू होगा रिंग रोड का निर्माण, नवंबर में होगा वोट क्लब का उद्घाटन

Sun, 30 Oct 2022 12:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Oct 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Construction of Ring Road will start next year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर में प्रस्तावित सभी प्रमुख परियोजनाओं का निर्माण 2025 तक पूरा होने की बात कही गई है। इसमें सबसे बड़ी योजना रिंग रोड का कार्य अगले वर्ष जून से शुरू कर दिया जाएगा। 93 किमी लंबी इस योजना के पूरा होने से शहर में यातायात में बड़ा परिवर्तन आने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को मंडलायुक्त कार्यालय में उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति के तहत कानपुर समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने बताया कि रिंग रोड के लिए मुआवजा देने की प्रक्रिया अगले वर्ष मार्च से शुरू कर जून तक पूरी कर ली जाएगी और जून में ही मंधना से रिंग रोड का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि रिंग रोड परियोजना में सबसे लंबा 3.3 किलोमीटर पुल गंगा नदी पर बनाया जाएगा। इसी तरह नौ रेल उपरगामी पुल बनेंगे। इस रोड पर 12 स्थानों से यातायात प्रवेश और निकास किया जा सकेगा।

विज्ञापन

अन्य परियोजनाओं की स्थिति
- रैपिड रेल परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इसके लिए शासन स्तर से एक समिति भी गठित की गई है। जिसमें प्रमुख सचिव आवास, आयुक्त कानपुर व लखनऊ मंडल, उपाध्यक्ष केडीए, समन्वयक उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति व लीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी को रखा गया है।
- 30 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड गंगा लिंक इनर सर्किल रोड परियोजना के लिए शासन स्तर से सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। इसका डीपीआर बनाए जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने अपनी सहमति दे दी है।
- दादा नगर समानांतर रेलवे पुल के प्रस्ताव को लोक निर्माण विभाग के वार्षिक प्लान में स्वीकृत किया जाना है। पीडब्ल्यूडी व सेतु निगम को आपस में समन्वय कर योजना की रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया है।
- रिंग रोड के चारों ओर नए बस अड्डों के निर्माण के लिए जगह चिह्नित कर प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है। विभाग को 10 नवंबर तक अपनी रिपोर्ट देनी है।

- सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन आरओबी की लंबाई 3.10 मीटर बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
- बोट क्लब के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री से 15 नवंबर से 25 नवंबर के बीच का समय मांगा गया है। उद्घाटन वाले दिन ही गंगा वाटर रैली भी होगी।
- गुरुदेव से रामादेवी चौराहे तक सिक्स लेन चौड़ीकरण परियोजना की डीपीआर विभागीय स्तर पर 15 दिसंबर तक बनाकर वित्त मंत्रालय को भेजी जाएगी।
- पनकी नहर पट्टी के रास्ते लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे तक के संपर्क मार्ग परियोजना का डीपीआर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
- केस्को मुख्यालय से घंटाघर तक नए एलिवेटेड मार्ग के निर्माण के लिए निरीक्षण समिति गठित की गई है। जो 10 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed