फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Constable accused of robbery absconding, may be dismissed

Kanpur: लूट का आरोपी सिपाही फरार, लटकी बर्खास्तगी की तलवार, पेट्रोल पंप पर साथियों संग की थी 50 हजार की लूट

Tue, 17 Jan 2023 11:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Jan 2023 11:25 AM IST
सार

पनकी इंडस्ट्रियल एरिया चौकी में तैनात सिपाही अवनीश कुमार ने अपने पांच साथियों के साथ पनकी के पतेहुरी गांव स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन राजेश कुमार और कर्मचारी आयुष की पिटाई कर 50 हजार रुपये लूट लिए थे। वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने आरोपी सिपाही का थानेदारों से फीडबैक मांगा है ताकि उसके खिलाफ बर्खास्तगी हो सके।

विज्ञापन
Kanpur: Constable accused of robbery absconding, may be dismissed
सिपाही अवनीश कुमार - फोटो : अमर जाला

विस्तार

कानपुर के पनकी में शनिवार रात रीना फ्यूल पेट्रोल पंप पर साथियों संग 50 हजार की लूट करने के मामले में निलंबित सिपाही अवनीश कुमार फरार है। पुलिस के अफसर निलंबित सिपाही की बर्खास्तगी की तैयारी कर रहे हैं।  जिस-जिस थानों में वह तैनात रहा है उसके प्रभारियों से फीडबैक मांगा गया है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले की जांच एडीसीपी लाखन सिंह को सौंपी है। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया चौकी में तैनात सिपाही अवनीश कुमार ने अपने पांच साथियों के साथ पनकी के पतेहुरी गांव स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन राजेश कुमार और कर्मचारी आयुष की पिटाई कर 50 हजार रुपये लूट लिए थे। वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पंप के मैनेजर राजेंद्र कुमार की तहरीर पर सिपाही और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट, बलवा, लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

रविवार को डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने सिपाही को निलंबित कर दिया था। सोमवार को पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने आरोपी सिपाही का थानेदारों से फीडबैक मांगा है ताकि उसके खिलाफ बर्खास्तगी भी हो सके। वहीं फरार आरोपियों की पहचान तक पनकी पुलिस नहीं कर सकी है। सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद पुलिस उन्हें नहीं पकड़ सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed