फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Congress workers surrounded LIC office

Kanpur: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरे एलआईसी कार्यालय, किया प्रदर्शन

Mon, 06 Feb 2023 04:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Feb 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Congress workers surrounded LIC office
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

हिंडेनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद देश की सियासत में आए भूचाल के बाद संसद से शुरू हुआ हंगामा अब सड़क पर पहुंच गया है। सोमवार को कांग्रेस ने जिले के विभिन्न एलआईसी शाखाओं के बाहर प्रदर्शन कर मोदी सरकार द्वारा अदाणी समूह में एलआईसी के माध्यम से किए गए अवैध निवेश की विशेष जांच कराने के लिए मांग की।

विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ग्रामीण अमित पांडेय ने कहा कि एसबीआई और एलआईसी में जमा देश के करोड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई को अनुचित तरीके से सरकार ने अदाणी समूह को दिया उससे उसकी कार्यशैली की पोल खुल गई है। साथ ही अब जिस तरह से लगातार अदाणी के शेयर में गिरावट आ रही है उससे लोगों के पैसे डूबने से खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग की कि सरकार तत्काल इस मामले में सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट से जांच कराएं और दोषियों पर कार्रवाई करे। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने कहा कि केंद्र सरकार अदाणी समूह को फायदा पहुंचने के लिए देश के करोड़ों लोगों की बचत का दुरुपयोग कर रही है। इस प्रकरण की जांच होना जरूरी है तभी अदाणी समूह के अचानक आसमान तक पहुंचने की कहानी का सच सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed