फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Congress will organize a program from 10th to reach every house Dalit Panchayat held in constituencies

Kanpur: कांग्रेस घर-घर पहुंच बनाने के लिए 10 से करेगी कार्यक्रम, पांच विधानसभा क्षेत्रों में होगी दलित पंचायत

Sun, 04 May 2025 05:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 May 2025 05:44 PM IST
सार

Kanpur News: महानगर कांग्रेस की बैठक में तय हुआ कि पार्टी सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जातियों को जोड़ने के लिए दलित पंचायत का आयोजन करेगी। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि 10 मई से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रैली भी निकाली जाएगी। इसके जरिए जनसमस्याओं, महंगाई को उजागर किया जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur Congress will organize a program from 10th to reach every house Dalit Panchayat held in constituencies
कांग्रेस के झंडे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन और पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक में लिए गए फैसलों को पार्टी अब घर-घर पहुंचने की तैयारी में जुटी है। महानगर और नगर ग्रामीण इकाइयों ने 10 से 17 मई के बीच कई कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। इसको लेकर दोनों इकाइयों की शनिवार को पार्टी कार्यालय तिलक हाल में बैठकें हुईं। ग्रामीण इकाई अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि पार्टी ने 40 दिवसीय आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई है। इसमें 11 से 17 मई के बीच विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

जल्द ही बूथ से लेकर जिला कमेटियों का गठन होगा। पार्टी घर-घर संपर्क अभियान भी चलाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। आमजन के लिए हेल्थ और लीगल कैंप लगाए जाएंगे। यहां पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, नरेश चंद्र त्रिपाठी, देवी प्रसाद निषाद, बाबूराम सोनकर, उषा रानी कोरी, प्रतिभा अटल पाल, रीता कठेरिया, अरविंद चतुर्वेदी, राजीव द्विवेदी, ममता तिवारी, सुमन तिवारी संतोष मिश्रा, संयोगिता वर्मा, जयशंकर आदि रहे।

विज्ञापन

महानगर इकाई की पांच विधानसभा क्षेत्रों में होगी दलित पंचायत
महानगर कांग्रेस की बैठक में तय हुआ कि पार्टी सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जातियों को जोड़ने के लिए दलित पंचायत का आयोजन करेगी। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि 10 मई से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रैली भी निकाली जाएगी। इसके जरिए जनसमस्याओं, महंगाई को उजागर किया जाएगा।

ये लोग रहे शामिल
कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रभारी कोऑर्डिनेटर घोषित कर दिए जाएंगे। साथ ही महानगर स्तर पर समन्वय बनाने के लिए महानगर प्रभारी घोषित होंगे। यहां पर प्रतिभा अटल पाल, अवनीश सलूजा, श्यामदेव सिंह, उमेश दीक्षित बबलू, अतहर नईम, वीरेंद्र चतुर्वेदी, राकेश साहू, मदन गोपाल राखड़ा, शंकरदत्त मिश्रा, इखलाख अहमद डेविड, पदम मिश्रा, इकबाल अहमद, रमनीक चतुर्वेदी, दिनेश बाजपेई, हाजी फजल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed