{"_id":"61ec1c0e712e8f43351d9de0","slug":"kanpur-cold-affecting-the-lungs-two-die-the-number-of-heart-attack-patients-is-also-increasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फेफड़ों पर असर डाल रही ठंड, दो की मौत, हार्ट अटैक के रोगियों की भी बढ़ रही है संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फेफड़ों पर असर डाल रही ठंड, दो की मौत, हार्ट अटैक के रोगियों की भी बढ़ रही है संख्या
Sat, 22 Jan 2022 08:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 22 Jan 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
कानपुर हैलट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लू का संक्रमण ठंड बढ़ने के साथ ही तेज हो रहा है। इन रोगियों को निमोनिया हो जा रहा है। इसके साथ ही विंटर डायरिया तेज हो गया है। शनिवार को दो रोगियों की निमोनिया से मौत हो गई। इसके अलावा हार्टअटैक के रोगी बढ़ रहे हैं। बहुत से रोगियों को पहली बार एंजाइना की तकलीफ हुई है।
साथ ही ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो रहा है। कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट की इमरजेंसी में शाम तक 80 रोगी आए जिनकी हालत गंभीर थी, उन्हें भर्ती किया गया। हैलट में ब्रेन अटैक के रोगियों को भर्ती किया गया है। हैलट, उर्सला और निजी अस्पतालों में जुकाम-बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ गई है।
जिन रोगियों को सांस की दिक्कत रही है, उन्हें फ्लू ओपीडी भेजकर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। चार निमोनिया रोगियों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। शनिवार को निमोनिया के दो रोगियों की निजी अस्पतालों में मौत हो गई। चौबेपुर के रहने वाले राम कुमार (49) की कल्याणपुर के अस्पताल में मौत हुई।
विज्ञापन
उनके परिजनों ने बताया कि कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसी तरह रावतपुर के विनीत (50) की निमोनिया से मौत हुई। वह दो दिन पहले दिल्ली से लौटे थे। परिजनों का कहना है कि एक्सरे रिपोर्ट में निमोनिया आया। सीनियर चेस्ट फिजीशियन डॉ. एसके कटियार का कहना है कि अगर फ्लू रोगियों में सांस के लक्षण बढ़ें तो जांच करवा लें और ठंड से बचाव करें।