{"_id":"692885683294d084240a834c","slug":"kanpur-coaches-for-the-first-train-for-metro-corridor-2-arrive-at-the-depot-under-construction-2025-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मेट्रो कॉरिडोर-दो के लिए निर्माणाधीन डिपो में आए पहली ट्रेन के कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मेट्रो कॉरिडोर-दो के लिए निर्माणाधीन डिपो में आए पहली ट्रेन के कोच
Thu, 27 Nov 2025 10:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो कॉरिडोर-दो के लिए ट्रेन के कोच आए
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो कॉरिडोर-दो के लिए गुरुवार को सीएसए परिसर स्थित निर्माणाधीन डिपो में पहली ट्रेन के कोच आए। लगभग 40 टन वजनी अत्याधुनिक कोचों को विशेष क्रेनों की सहायता से ट्रैक पर उतारा गया। प्रत्येक ट्रेन में तीन कोच होंगे। इस कॉरिडोर के लिए 10 ट्रेनों के लिए 30 कोच आएंगे। मेक इन इंडिया के तहत गुजरात के सावली स्थित प्लांट में इन ट्रेनों का निर्माण किया जा रहा है। इससे पहले कॉरिडोर-1 के लिए 29 ट्रेनें गुरुदेव चौराहा स्थित डिपो में आ चुकी हैं।
विज्ञापन
मेट्रो कॉरिडोर-दो के लिए ट्रेन के कोच आए
- फोटो : अमर उजाला
दोनों कॉरिडोरों के लिए 39 ट्रेनें चलेंगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि कॉरिडोर-2 के लिए पहली ट्रेन का आगमन कानपुर के सार्वजनिक परिवहन के भविष्य की झलक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो कॉरिडोर-दो के लिए ट्रेन के कोच आए
- फोटो : अमर उजाला
डिपो में ट्रैक बिछाने और थर्ड रेल इंस्टॉलेशन का काम तेजी से चल रहा है। ट्रेन टेस्टिंग के लिए 33 केवी ऑग्जिलरी-कम-ट्रैक्शन सब-स्टेशन तैयार है, जबकि प्वाइंट मशीन के साथ सिग्नलिंग कार्य भी शुरू कर दिया गया है।