फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: clue of the young man was not found for three days

Kanpur: तीन दिन से नहीं लगा युवक का सुराग, ग्रामीणों ने लगाया जाम, शराब की बोतल, खून लगी बाइक मिली

Thu, 05 Jan 2023 08:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Jan 2023 08:07 PM IST
सार

तीन जनवरी को भतीजी के विवाह के कार्ड बांटने के लिए घर से निकला युवक लापता है। सुराग नहीं लगने से गुस्साए परिजनों ने लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर जाम लगाया।

विज्ञापन
Kanpur: clue of the young man was not found for three days
परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर के ककवन थाना क्षेत्र के मनावा गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह (32) का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लगने पर ग्रामीणों ने गुरुवार को लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे बाद पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।

विज्ञापन


तीन जनवरी को पुष्पेंद्र अपनी भतीजी के विवाह के कार्ड बांटने के लिए घर पर निकले थे। 4 जनवरी को गांव के समीप निचली गंग नहर के समीप उनकी बाइक और दस्ताने आदि खून से सने मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष का ककवन प्रेमचंद ने बताया कि मनावा गांव निवासी शिवनारायण की तहरीर पर पुष्पेंद्र की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


कुछ संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया है। कई गोताखोरों को गंग नहर में उतारा, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। स्थानीय लोगों ने बताया है कि तीन जनवरी को पुष्पेंद्र गांव के कुछ लोगों के साथ देखा गया था। घटनास्थल से पुलिस को एक शराब की बोतल, कई डिस्पोजल प्लास्टिक के गिलास, एक जली और एक अधजली सिगरेट और इसका एक पैकेट, पान मसाला की चार पुड़िया भी बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि शराब पीकर विवाद हुआ होगा। वहां पर मारपीट और धक्कामुक्की होने के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उधर, पुष्पेंद्र की कोई सूचना न मिलने पर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया।

ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। करीब एक घंटे समझाने के बाद ग्रामीण माने और आवागमन सुचारु हो सका। मौके पर पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल और एसीपी आलोक कुमार ने जल्द ढूंढने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed