फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur: classmate and his mother sent to jail, constable will be interrogated

छात्र की खुदकुशी का मामला: सहपाठी व उसकी मां को गिरफ्तार कर भेजा जेल, आरोपी सिपाही लाइन हाजिर

Mon, 07 Feb 2022 04:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Feb 2022 04:08 PM IST
सार

नौबस्ता हंसपुरम में बीते गुरुवार को पिटाई और अभद्रता से आहत इंटर के छात्र ने खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
kanpur: classmate and his mother sent to jail, constable will be interrogated
छात्र आर्यन शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्र आर्यन शर्मा (19) की खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। नामजद आरोपी सिपाही रमेश यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया। अन्य आरोपियों की भूमिका पुलिस जांच रही है। जिन-जिन के खिलाफ साक्ष्य मिलेंगे उन पुलिस कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन


नौबस्ता हंसपुरम निवासी आर्यन इंटरमीडिएट का छात्र था। 17 जनवरी को कोचिंग में आर्यन का विवाद साथी छात्र अभिनव मिश्रा से हो गया था। उसी शाम अभिनव व उसके परिजन सिपाही रमेश यादव के साथ उसके घर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


आर्यन को घर में घुसकर पीटा था। सिपाही ने दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। बीते गुरुवार को आर्यन ने तनाव में आकर फांसी लगा ली थी। परिजनों की तहरीर पर अभिनव, उसके पिता संजय मिश्रा, मां गुड्डन, उसके भाई व सिपाही रमेश यादव और छह अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। नौबस्ता इंस्पेक्टर अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि मामले में गुड्डन व अभिनव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों के खिलाफ सुबूत जुटाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप एक, कार्रवाई में खेल 
जिन दो आरोपियों को जेल भेजा है उन पर व सिपाही रमेश पर एक ही आरोप हैं। एक ही एफआईआर में ये सभी आरोपी हैं। मगर सिपाही को जेल नहीं भेजा गया है। सिर्फ लाइन हाजिर किया गया। जिसके बाद वह चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना हो गया। पुलिस अफसरों का कहना है कि सिपाही की भूमिका पहले जांची जाएगी। उसके बाद उस पर कार्रवाई होगी। केवल लाइन हाजिर कर उसको बचाने का खेल अभी से शुरू हो गया है। 
 

बदला लेने पहुंचे थे आरोपी 
पुलिस की जांच और आरोपी अभिनव से पूछताछ में सामने आया कि जब 17 जनवरी को कोचिंग में विवाद हुआ था तो आर्यन के साथियों ने उसको पीट दिया था। उस वक्त अभिनव कुछ नहीं कर सका था। इसलिए उसने परिजनों को पूरा मामला बताकर एक तरह से उससे बदला लेने के लिए उसके घर पहुंचा था। सिपाही परिचित था। इसलिए वह भी आर्यन को पीटने व धमकाने पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed