{"_id":"6a68786a7ca91e6f2b0d48b4","slug":"kanpur-cisce-north-zone-cricket-tournament-second-consecutive-win-for-jaipuria-school-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: CISCE नॉर्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता, जयपुरिया स्कूल की लगातार दूसरी जीत, विवान गांधी की शानदार पारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: CISCE नॉर्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता, जयपुरिया स्कूल की लगातार दूसरी जीत, विवान गांधी की शानदार पारी
Tue, 28 Jul 2026 03:07 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 28 Jul 2026 03:07 PM IST
सार
Kanpur News: सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में चल रही तीन दिवसीय सीआईएससीई नॉर्थ जोन बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान जयपुरिया स्कूल ने सेंट एलोयसिस स्कूल को नौ विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में अन्य स्कूलों के बीच भी रोमांचक लीग मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
सीआईएससीई नॉर्थ जोन बालक क्रिकेट प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में कैंट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय सीआईएससीई नॉर्थ जोन (बालक) क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को लीग मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी और उपप्रधानाचार्य एमके मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा टॉस कराकर किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, सुशील चंद्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अरुण दत्ता, शरद मिश्रा तथा कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के राजेश मिश्रा, राजेश सिंह और अजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। दिन के पहले मुकाबले में मेजबान जयपुरिया स्कूल ने सेंट एलोयसिस स्कूल को नौ विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले
टीम की ओर से विवान गांधी ने नाबाद 38 रन की प्रभावी पारी खेलकर जीत में अहम योगदान दिया। अन्य लीग मुकाबलों में कात्यान पब्लिक स्कूल ने जेएन शाह, उन्नाव को आठ विकेट से पराजित किया। मेथोडिस्ट हाई स्कूल ने वेंडी नारामऊ को नौ विकेट से शिकस्त दी। वहीं, सेंट एलोयसिस ने जेएन शाह, उन्नाव को आठ विकेट से हराकर जीत अपने नाम की। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।