फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Changes in the work area of 42 inspectors

कानपुर: आउटर के तीन थाना प्रभारी लाइन हाजिर, चार हटे, 42 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में किया गया बदलाव

Sun, 10 Apr 2022 07:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Apr 2022 07:35 PM IST
सार

एसपी आउटर अजीत सिन्हा ने भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। तीन थाना प्रभारी लाइन हाजिर हुए हैं जबकि 42 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
Kanpur: Changes in the work area of 42 inspectors
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में एसपी आउटर अजीत सिन्हा ने रविवार तीन थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर चार अन्य थाना प्रभारियों से चार्ज छीन लिया है। पिछले कई दिन से गैर हाजिर चल रहे इंस्पेक्टर घाटमपुर राम बहादुर पाल को पुलिस लाइन से संबद्ध किया है।
विज्ञापन


42 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी आउटर ने प्रभारी निरीक्षक नरवल जितेंद्र कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर उनके स्थान पर प्रभारी चुनाव सेल रामबाबू सिंह को तैनात किया है। साढ़ थानाध्यक्ष राजकुमार को लाइन हाजिर कर उनके स्थान पर आउटर से एसओजी प्रभारी मंसूर अहमद को चार्ज दिया है।
विज्ञापन


बिधनू थाना प्रभारी अतुल सिंह को एसओजी प्रभारी बनाया गया। उनके स्थान पर एसएसआई चौबेपुर अमित मिश्रा को बिधनू थानाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। थानाध्यक्ष सजेती नीरज बाबू को एसएसआई बिल्हौर का कार्यभार सौंपा गया है। उनके स्थान पर एसपी आउटर के पीआरओ जनार्दन प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष सजेती बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककवन थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप को नरवल थाने का एसएसआई बनाया है। वहीं सचेंडी थाने में तैनात प्रेमचंद्र को ककवन थाने का चार्ज दिया गया है। थानाध्यक्ष शिवराजपुर योगेश सिंह को एसएसआई घाटमपुर का कार्यभार सौंपा गया है। उनके स्थान पर एसपी आउटर के वाचक जितेंद्र सिंह परिहार को चार्ज दिया गया है।

चुनाव सेल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक घाटमपुर का कार्यभार सौंपा गया है। जनशिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी अमित शर्मा को एसपी आउटर का पीआरओ, पुलिस लाइन में तैनात एसआई पवन दुबे को स्वाट टीम, दरोगा प्रतीक सिंह को पीआरओ मीडिया सेल का प्रभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed