फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Chakeri Airport topped in earnings during the Corona period

कानपुर: कोरोना काल में कमाई में अव्वल रहा चकेरी एयरपोर्ट, चार से पांच फ्लाइटों का हो रहा संचालन

Thu, 16 Dec 2021 08:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 16 Dec 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Chakeri Airport topped in earnings during the Corona period
कानपुर चकेरी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल के दौरान वर्ष 2020-21 में कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट ने कम खर्च में फ्लाइटों का संचालन करके 6.07 करोड़ की कमाई कर देश में अव्वल स्थान हासिल किया है। इस लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट निदेशक बीके झा को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया है। नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि कानपुर के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन


एक समय में उतरेंगी तीन फ्लाइटें
जब देश के नामी एयरपोर्ट कोरोना काल की वजह से घाटे में रहे, ऐसे में कानपुर का चकेरी एयरपोर्ट फायदे में रहा। देश के कुल 137 हवाई अड्डों में चार एयरपोर्ट ही मुनाफे में रहे। बाकी सभी को घाटा हुआ। यहां औसतन चार से पांच फ्लाइटों का संचालन हो रहा है। नया टर्मिनल बनते ही एक समय में तीन फ्लाइटें उतर सकेंगी। ऐसे में रनवे भी लंबा होगा और फ्लाइटें बढ़ेंगी तो चकेरी एयरपोर्ट भी अधिक मुनाफे वाला एयरपोर्ट साबित होगा।
विज्ञापन


जनवरी में होगी निर्माणाधीन एयरपोर्ट की समीक्षा
चकेरी एयरपोर्ट के निर्माणाधीन नए टर्मिनल बिल्डिंग का काम लगभग 60 फीसदी हो गया है। नए टर्मिनल को मार्च 2021 में बन जाना चाहिए था, लेकिन निर्माण एजेंसी की लापरवाही और एमएसपीएल के ढुलमुल रवैये से यह काम पिछड़ा। सांसदों से लेकर नागरिक उड्डयन विभाग के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने भी नाराजगी जताई थी। साथ ही इस काम में लगी निर्माण एजेंसियों को ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी दी थी। अब मार्च 2022 तक इसे पूरा हो जाना है। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने बताया कि नए साल के पहले सप्ताह में इसकी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed