फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur, chakeri airport

25 से भरिए कानपुर से दिल्ली-मुंबई की उड़ान

Fri, 22 May 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
kanpur, chakeri airport
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से 25 मई से दिल्ली और मुंबई के लिए दो फ्लाइटें शुरू हो जाएंगी। अहमदाबाद की फ्लाइट के लिए अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। यात्रियों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप जरूरी होगा। एयरपोर्ट का कोई स्टाफ भी सीधे यात्रियों के संपर्क में नहीं आएगा।
विज्ञापन

25 मई को कानपुर से नई दिल्ली का किराया 4401 रुपये तय हुआ है। कानपुर से फ्लाइट दोपहर साढ़े 12 बजे उड़ान भरेगी और दिल्ली एयरपोर्ट दोपहर 1:50 बजे उतरेगी। जबकि वापसी का किराया 4901 रुपये होगा। दिल्ली से फ्लाइट सुबह 10:45 बजे उड़कर दोपहर 12:01 बजे कानपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहीं, 25 मई को मुंबई से कानपुर का किराया 11553 रुपये होगा। यह फ्लाइट मुंबई से सुबह 11:20 बजे उड़ेगी और दोपहर दो बजे कानपुर आएगी। कानपुर से मुंबई के लिए 8668 रुपये किराया लगेगा। यहां से फ्लाइट का समय दोपहर ढाई बजे है, जो शाम 4:50 बजे मुंबई पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को डेढ़ घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा। मास्क, सैनिटाइजर के साथ मोबाइल में आरोग्य सेतु एप जरूरी किया गया है। यात्रियों की सोशल डिस्टेंसिंग संग मशीनों के माध्यम से जांच होगी। टिकट चेक करने वाला सीआईएसफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) का स्टाफ कांच के काउंटर में रहेगा। ये पीपीई किट से लैस होंगे। यात्रियों के बैग और दूसरे सामान सैनिटाइज होने के बाद ही एयरपोर्ट के अंदर जाएंगे।

चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा ने बताया कि चकेरी एयरपोर्ट से 25 मई से दिल्ली-मुंबई के लिए जहाजों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों को संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करना होगा। अभी अहमदाबाद की फ्लाइट का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed