फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Car fell from the bridge after tire burst

Kanpur: टायर फटने के बाद पुल से 40 फीट नीचे गिरी कार, बाल-बाल बचे लोग

Tue, 17 Jan 2023 11:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Jan 2023 11:46 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में टायर फटने के बाद कार गोविंदपुरी पुल से 40 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। तीनों को मामूली चोट आई है।

विज्ञापन
Kanpur: Car fell from the bridge after tire burst
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में फजलगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी पुल पर चलती कार टायर फटने के बाद रेलिंग से टकराते हुए 40 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। जिन्हें मामूली चोट आई है। पांडूनगर निवासी अनुराग त्रिवेदी के पुत्र हर्ष त्रिवेदी सोमवार रात करीब 2:30 बजे भाई हर्ष द्विवेदी व भाभी श्रुती द्विवेदी को लेकर पांडू नगर से उनके घर यशोदा नगर छोड़ने जा रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन


जैसे ही गोविंदपुरी पुराने पुल पर पहुंचे तो गाड़ी का आगे का टायर अचानक से फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 40 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में तीनों लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। किसी तरह कार से निकलकर सभी लोग बाहर आए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही फजलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकलवाया और थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed