{"_id":"63c63ba4dbef0652c94a0871","slug":"kanpur-car-fell-from-the-bridge-after-tire-burst-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: टायर फटने के बाद पुल से 40 फीट नीचे गिरी कार, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: टायर फटने के बाद पुल से 40 फीट नीचे गिरी कार, बाल-बाल बचे लोग
Tue, 17 Jan 2023 11:46 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:46 AM IST
सार
यूपी के कानपुर में टायर फटने के बाद कार गोविंदपुरी पुल से 40 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। तीनों को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में फजलगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी पुल पर चलती कार टायर फटने के बाद रेलिंग से टकराते हुए 40 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। जिन्हें मामूली चोट आई है। पांडूनगर निवासी अनुराग त्रिवेदी के पुत्र हर्ष त्रिवेदी सोमवार रात करीब 2:30 बजे भाई हर्ष द्विवेदी व भाभी श्रुती द्विवेदी को लेकर पांडू नगर से उनके घर यशोदा नगर छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे ही गोविंदपुरी पुराने पुल पर पहुंचे तो गाड़ी का आगे का टायर अचानक से फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 40 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में तीनों लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। किसी तरह कार से निकलकर सभी लोग बाहर आए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही फजलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकलवाया और थाने ले गई।
विज्ञापन