{"_id":"611fba9830601d16cf48d37c","slug":"kanpur-businessman-s-bag-full-of-money-left-in-train-18-rpf-returned-to-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ट्रेन-18 में छूटा कारोबारी का रूपयों से भरा बैग, आरपीएफ ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ट्रेन-18 में छूटा कारोबारी का रूपयों से भरा बैग, आरपीएफ ने लौटाया
Fri, 20 Aug 2021 07:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन 18
दिल्ली से वाराणसी जा रही ट्रेन-18 यानी वंदेभारत एक्सप्रेस में शुक्रवार सुबह दस बजे एक कारोबारी प्रयागराज निवासी विजय कुमार मिश्र का बैग छूट गया। इसमें पचास हजार रुपये और कीमती सामान था।
वह जैसे कानपुर सेंट्रल पर उतरे, उतने में सिगनल हो गया और ट्रेन के स्वचलित दरवाजे बंद हो गए। कारोबारी ने आरपीएफ पोस्ट जाकर जानकारी दी। इस पर ट्रेन में चल रहे अनवरगंज थाने के एस्कॉर्ट के दरोगा देवेंद्र पांडेय, सिपाही जितेंद्र सिंह, रामाधार और मनोज सिंह ने बैग को बरामद कर लिया।
इसके बाद व्यापारी से बात करके उसी ट्रेन में चल रहे उनके साथी एवं कस्टम अफसर को बैग सौंप दिया। बाद में कारोबारी जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से कानपुर से प्रयागराज रवाना हो गए।