{"_id":"69bd3033a5d2967d5e008a19","slug":"kanpur-bull-mauls-passerby-leaving-him-half-dead-life-narrowly-saved-as-bystanders-rescue-and-hospitalize-him-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सांड ने राहगीर को पटककर किया अधमरा, बाल-बाल बची जान, लोगों ने बचाकर अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सांड ने राहगीर को पटककर किया अधमरा, बाल-बाल बची जान, लोगों ने बचाकर अस्पताल में कराया भर्ती
Fri, 20 Mar 2026 05:21 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 20 Mar 2026 05:21 PM IST
सार
Kanpur News: बिल्हौर के लक्ष्मीबाई नगर में एक छुट्टा पशु ने राहगीर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए आवारा पशुओं को गौशाला भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के बिल्हौर में छुट्टा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को लक्ष्मीबाई नगर मोहल्ले में एक खूंखार सांड ने राहगीर पर अचानक हमला कर उसे जमीन पर पटक दिया। सांड के हमले से घायल व्यक्ति चीखने-चिल्लाने लगा, जिसे देख आस-पास के लोग दौड़े और बमुश्किल उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल को स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि तहसील मुख्यालय के मुख्य मार्गों और गलियों में दर्जनों छुट्टा पशु डेरा डाले रहते हैं, जिससे आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं। शिकायत के बावजूद प्रशासन इन पशुओं को नहीं पकड़ रहा है।
विज्ञापन