{"_id":"677ebf3cc6a24a92150a3efa","slug":"kanpur-builder-haji-wasi-and-four-other-criminals-expelled-from-the-district-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नई सड़क बवाल के आरोपी बिल्डर हाजी वसी समेत चार अपराधियों को किया गया जिलाबदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नई सड़क बवाल के आरोपी बिल्डर हाजी वसी समेत चार अपराधियों को किया गया जिलाबदर
Wed, 08 Jan 2025 11:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:51 PM IST
सार
Kanpur News: नई सड़क बवाल के आरोपी बिल्डर हाजी वसी समेत चार अपराधियों को जिलाबदर किया गया। हाजी वसी के खिलाफ रासूका और गैंगस्टर लग चुका है।
विज्ञापन
बिल्डर हाजी वसी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई सड़क बवाल के मामले में आरोपी बनाए गए बिल्डर हाजी वसी समेत चार आरोपियों पर जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विपिन मिश्रा की कोर्ट ने जिलाबदर के आदेश जारी किए हैं। आरोपियों के खिलाफ शहर के विभिन्न थानाक्षेत्रों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पिछले साल तीन जून को नई सड़क व दादा मियां हाता के पास जुमे की नमाज के बाद उपद्रव हुआ था। इसके बाद हुई जांच में पता चला था कि बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा और बिल्डर हाजी वसी ने क्षेत्र में हिंदुओं के एकमात्र चंद्रेश्वर हाता को खाली कराने के लिए एक करोड़ में सौदा किया था। पुलिस ने मामले में मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाश्मी, जावेद अहमद, मुख्तार बाबा, बिल्डर हाजी वसी समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनके खिलाफ वर्ष 2023 में गैंगस्टर, फिर रासुका की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चमनगंज के भन्नापुरवा निवासी हाजी वसी के खिलाफ चमनगंज, बेकनगंज, बाबूपुरवा व अनवरगंज में 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। ऐसे ही पनकी के सयारमीता निवासी अकबर सिंह चंदेल, नवाबगंज के केसा कॉलाेनी निवासी प्रियांशु गौड़ व चौबेपुर के कंटितापुरवा निवासी अंशु निषाद को तीन-तीन माह के लिए जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन