{"_id":"6168410261d2c0386846fdac","slug":"kanpur-bsf-jawan-dies-after-falling-in-river-after-boat-capsize-in-bengal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कोलकाता में शहीद हुआ शहर का लाल, पद्मा नदी तट पर पैट्रोलिंग के दौरान गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कोलकाता में शहीद हुआ शहर का लाल, पद्मा नदी तट पर पैट्रोलिंग के दौरान गई जान
Thu, 14 Oct 2021 08:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
जवान शैलेंद्र दुबे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता में पद्मा नदी के तट पर पैट्रोलिंग कर रहे बीएसएफ के जवान नौबस्ता के मछरिया निवासी शैलेंद्र दुबे की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के वक्त वह नाव पर सवार थे। तभी पैर फिसल गया और वह गहराई में समा गए।
बेटे की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार को उनका शव शहर लाया जाएगा। रिटायर्ड दरोगा संतोष दुबे के बड़े बेटे शैलेंद्र वर्ष 2004 में बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात हुए थे।

वर्तमान में वह कोलकाता की 78 बटालियन मुशीदाबाद मालदा में तैनात थे। पिता ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे डिप्टी कमांडर विजय भूषण का कॉल आया। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश बार्डर स्थित पद्मा नदी में नाव से पेट्रोलिंग के दौरान शैलेंद्र का अचानक पैर फिसल गया।
नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई। 23 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तैनाती स्थल से दो किमी दूर उनका शव बरामद किया जा सका। वहीं, पिता का आरोप है कि यूनिट ने हादसे में शहादत की जानकारी दी थी। जबकि दोस्तों ने फोन पर बताया कि तस्करों ने मुठभेड़ के दौरान शैलेंद्र को नदी में फेंककर हत्या कर दी है।