फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: BSC final year physics paper reached to solver gang 15 minutes before exam

कानपुर: 15 मिनट पहले सॉल्वर गैंग तक पहुंचा बीएससी अंतिम वर्ष भौतिकी का पेपर, देने वाले का मोबाइल स्विच ऑफ

Fri, 23 Jul 2021 02:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 23 Jul 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: BSC final year physics paper reached to solver gang 15 minutes before exam
सीएसजेएमयू
कानपुर छत्रपति शाहू जी महाराज विवि की परीक्षा में सॉल्वर गैंग सक्रिय हो गया है। बीएससी तृतीय वर्ष की भौतिकी विज्ञान की परीक्षा का पेपर 15 मिनट पहले ही सॉल्वर गैंग तक पहुंच गया। इसकी सूचना किसी ने विवि के कुलपति को दी। हालांकि, इसके बाद सूचना देने वाले का फोन बंद हो गया।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इसकी जानकारी प्रमुख सचिव गृह को दी है। विश्वविद्यालय में दूसरी पाली में 11 से 12.30 बजे तक बीएससी अंतिम वर्ष का भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र था। विवि में बने कंट्रोल रूम में फोन आया कि पेपर 10.45 बजे ही सॉल्वर गैंग को दे दिया गया है।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम की निगरानी कर रहे सीडीसी डॉ. आरके द्विवेदी ने कहा कि फोन हरदोई के बेनीगंज से आया था। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटरिंग होती है। हरदोई, लखीमपुर, खीरी और औरैया में अक्सर कैमरे बंद करने की शिकायत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार उनको कैमरा ऑन करने के लिए टोकना पड़ता है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि नकल कराने के लिए कई गैंग सक्रिय हैं। जैसे ही सूचना मिली, इसकी जानकारी प्रमुख सचिव गृह को दे दी है। साथ ही उनसे जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed