Kanpur Brutality Case: बयान के लिए सामने नहीं आई छात्रा, पुलिस ने घर पर चस्पा किया नोटिस, कोर्ट में कहा ये
Kanpur News: पुलिस ने नाबालिग के पिता और मौसी की शिकायत पर फार्म हाउस में दबिश देकर बंधक छात्र को मुक्त करा वकील और उनके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि घायल छात्र ने सात से आठ लोगों के मारपीट करने की बात कही थी। उधर, वकील की भतीजी के साथ अश्लीलता करने के आरोप में मामला दर्ज कराया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के बिठूर में डी-फार्म के नाबालिग छात्र की पिटाई के मामले में अधिवक्ता की नाबालिग बेटी बयान के लिए सामने नहीं आ रही है। मंगलवार को डीसीपी मुख्यालय डीसीपी मुख्यालय आशीष श्रीवास्तव व विवेचक पुलिस टीम के साथ अधिवक्ता के घर पहुंचे लेकिन वहां ताला बंद था। इस पर टीम बयान देने के लिए नोटिस चस्पा करके लौट आई।
नोटिस में लिखा है कि या तो छात्रा अपने बयान दर्ज कराने के लिए सामने आए या फिर मोबाइल के माध्यम से मौखिक बयान दर्ज कराए या फिर व्हाट्सएप के जरिए भी लिखित बयान भेज जा सकते हैं। इसके बाद जांच टीम बर्बरता का शिकार हुए नाबालिग छात्र के गंगपुर स्थित ननिहाल भी पहुंची। टीम ने नानी, मां व मौसी के बयान दर्ज किए। जांच टीम ने मंगलवार को थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों से मामले की जानकारी नोट की।
फार्म हाउस में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा था
बता दें, बेटी के साथ कोल्ड ड्रिंक पीते देख लॉयर्स बार एसोसिएशन के पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष बृज नारायण निषाद ने ईश्वरीगंज चौराहे से 17 वर्षीय छात्र को अगवा कर लिया था। छात्र को पहले घर और फिर चिरान गांव के जंगल में स्थित फार्म हाउस में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा था।
सात से आठ लोगों के मारपीट करने की बात कही थी
पुलिस ने नाबालिग के पिता और मौसी की शिकायत पर फार्म हाउस में दबिश देकर बंधक छात्र को मुक्त करा वकील और उनके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि घायल छात्र ने सात से आठ लोगों के मारपीट करने की बात कही थी। उधर, वकील की भतीजी के साथ अश्लीलता करने के आरोप में मामला दर्ज कराया था।
बिच्छू गैंग की तलाश में जुटी पुलिस
पीड़ित छात्र ने अपने पिता को बताया कि करीब 7-8 लोगो ने उसके साथ फार्म हाउस में मारपीट की थी। अंदेशा है कि पिटाई करने वालों में बिच्छू गैंग के भी सदस्य शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने ईश्वरीगंज, चिरान, ह्र्दयपुर और आसपास के गांवों में बिच्छू गैंग के बारे जानकारी हासिल करनी शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले
डीसीपी मुख्यालय ने ईश्वरीगंज चौराहे के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले। छात्र और छात्रा के कोल्ड ड्रिंक पीने वाले स्थान पर दुकानदारों से जानकारी की। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
कोर्ट में पुलिस बोली, छात्र की हालत गंभीर
लयर्स बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी की जमानत अर्जी के जवाब में पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट अदालत के सामने रखी। कहा है कि नाबालिग छात्र की हालत अभी भी गंभीर है। वह बात करने की स्थिति में नहीं है। इसी आधार पर अदालत ने दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई चार तारीख तक बढ़ा दी है।