फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur boy abhinav get 603 rank in upsc 2018

कानपुर के लाल ने तीन नौकरियां छोड़ सिविल सर्विसेज परीक्षा में पाई 603वीं रैंक, अब बनेगा आईपीएस

Sat, 06 Apr 2019 03:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
kanpur boy abhinav get 603 rank in upsc 2018
यूपीएससी में 603वीं रैंक पाने वाले अभिनव सोनकर माता पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर कल्याणपुर के अभिनव सोनकर ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2018 में 603वीं रैंक हासिल की है। पिछले साल उनकी रैंक 882वीं थी। उन्होंने चौथी बार सिविल सर्विसेज की परीक्षा दी। दूसरी बार चयन हुआ है। अभिनव फिलहाल इंडियन कॉरपोरेट लॉ सर्विस में हैं।
विज्ञापन


इसके पहले उन्होंने बीकानेर में असिस्टेंट डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर भी नौकरी की। एक और नौकरी छोड़ चुके हैं। अभिनव नौकरी करने के साथ-साथ सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करते रहे। इस बार उन्हें आईपीएस का पद मिल सकेगा।
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज परीक्षा 2017 में आई थी 882वीं रैंक

हालांकि अभिनव कहते हैं कि अभी वह अपनी रैंक सुधारने के लिए फिर परीक्षा देंगे। पिता राज कुमार रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और मां उमा इंडियन पोस्टल सर्विस में हैं। अभिनव ने 12वीं तक की पढ़ाई डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, अवधपुरी से की।

इसके बादे संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस की परीक्षा पास कर ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। प्री और मेंस तो खुद की तैयारी से क्वालीफाई किया लेकिन इंटरव्यू के लिए उत्कर्ष एकेडमी के निदेशक प्रदीप दीक्षित ने उनकी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed