फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Body of a young man found hanging from a tree he had left home two days ago

कानपुर: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, दो दिन पहले घर से निकला था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 25 Oct 2026 04:46 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 25 Oct 2026 04:46 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बलहापारा गांव के पास रविवार सुबह दो दिन से लापता 23 वर्षीय युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मृतक पुणे में प्राइवेट नौकरी करता था और चार महीने पहले गांव आया था। शुक्रवार शाम से गायब युवक की गुमशुदगी परिजनों ने शनिवार शाम थाने में दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Kanpur Body of a young man found hanging from a tree he had left home two days ago
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर के बलहापारा गांव किनारे दो दिन पहले घर से निकले युवक का शव रविवार सुबह पेड़ स्वागत लटकता मिला। परिजनों ने युवक की हत्याकर शव टांगे जाने की आशंका पुलिस से जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी विमल (23) पुत्र स्व. वीरेंद्र पुणे में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।

विज्ञापन

चार माह पहले वह गांव आया था। शुक्रवार देर शाम घर से खेत जाने को कहकर निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला, तो परिजनों ने शनिवार शाम थाने पहुंचकर युवक के लापता होने की शिकायत की थी। पुलिस को परिजनों ने बताया था कि युवक का फोन बंद जा रहा है।  ग्रामीणों ने सुबह गांव के किनारे बम्बुराही में विमल का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकते देखा।

विज्ञापन
Trending Videos





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्याकर शव को फंदे पर लटकाया गया है। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली थी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed