फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Blood-soaked body of IIT sweeper found on neighbor's roof

Kanpur: पड़ोसी की छत पर मिला आईआईटी के सफाईकर्मी का खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 24 Aug 2025 11:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Blood-soaked body of IIT sweeper found on neighbor's roof
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कल्याणपुर के बारा सिरोही में आईआईटी के सफाईकर्मी का खून से लथपथ शव पड़ोसी की छत पर पड़ा मिला। तीसरी मंजिल से गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। रूम पार्टनर के मुताबिक युवक शनिवार रात शराब पिए था। उसके सोने के बाद वह छत पर चला गया। आईआईटी में संविदा पर कार्यरत सफाईकर्मी सचिन वर्मा (22) हरदोई कोतवाली का मूल निवासी था।

विज्ञापन


वह हरदोई निवासी आदित्य के साथ बारा सिरोही में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। परिवार में पांच बहन और दो भाई हैं। सचिन की एक बहन प्रीति पास में ही किराये पर अपने पति मनोज और बच्चों के साथ रहती है। रविवार दोपहर पड़ोसियों ने छत पर युवक को देख पुलिस को सूचना दी। जांच पड़ताल की तो युवक की पहचान सचिन वर्मा के रूप में हुई। रूम पार्टनर आदित्य ने बताया कि सचिन शनिवार शाम को शराब पीए था। दोनों कमरे में सोए थे। रात में वह कब कमरे से चला गया इसका पता नहीं चला। बहन प्रीति ने बताया कि सचिन प्रतिदिन उसके कमरे पर आकर खाना खाता था लेकिन शनिवार को वह नहीं आया। रविवार सुबह भी फोन बंद बता रहा था। दो माह पहले ही यहां आया था। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा के मुताबिक शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर कोई तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed