फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KANPUR: BJYM leader received threats from Pakistan number

KANPUR: जेल से छूटे भाजयुमो के नेता को पाकिस्तान के नंबर से मिली जान की धमकी, साइबर सेल ने शुरू की जांच

Mon, 13 Jun 2022 06:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Jun 2022 06:08 PM IST
सार

हर्षित ने बताया कि उनके मोबाइल पर लगातार व्हाट्सएप पर पाकिस्तान के नंबर से धमकी भरी कॉल आ रही हैं। जो जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह इसलिए क्योंकि उन्होंने विवादित ट्वीट किया था।

विज्ञापन
KANPUR: BJYM leader received threats from Pakistan number
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जेल से छूटे भाजयुमो के नेता हर्षित श्रीवास्तव ने दावा किया है कि उनको पाकिस्तान के नंबरों से लगातार फोन पर धमकियां मिल रही हैं। सोमवार को इस संबंध में उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मुलाकात की और तहरीर दी। पुलिस व साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की है। धमकी भरी कॉल व्हाट्सएप पर आई हैं। जिससे ट्रेस न हो सकें।
विज्ञापन


नई सड़क पर हुए बवाल के बाद हर्षित श्रीवास्तव ने एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था। जिसको पुलिस ने तत्काल संज्ञान में लेकर कर्नलगंज थाने में हर्षित के खिलाफ केस दर्ज कराया था। साथ ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दूसरे ही दिन हर्षित को जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को हर्षित ने बताया कि उनके मोबाइल पर लगातार व्हाट्सएप पर पाकिस्तान के नंबर से धमकी भरी कॉल आ रही हैं। जो जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह इसलिए क्योंकि उन्होंने विवादित ट्वीट किया था। एडीसीपी पश्चिम बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। कुछ नंबर दिए गए हैं, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed