{"_id":"627d12529aa5570eca08eb1d","slug":"kanpur-big-action-can-be-taken-against-many-including-pf-inspector-in-bribery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रिश्वतकांड की रिपोर्ट गई मुख्यालय, विजिलेंस जांच जल्द, पीएफ इंस्पेक्टर समेत कई पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रिश्वतकांड की रिपोर्ट गई मुख्यालय, विजिलेंस जांच जल्द, पीएफ इंस्पेक्टर समेत कई पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
Thu, 12 May 2022 07:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 May 2022 07:27 PM IST
सार
केंद्र सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के चलते पीएफ इंस्पेक्टर समेत कई विभागीय अफसरों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इसमें उन्हें जबरन रिटायरमेंट भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन
पीएफ ऑफिस में छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय में हुए रिश्वतकांड की रिपोर्ट तैयार करके दिल्ली स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के मुख्यालय भेज दी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही विजिलेंस जांच शुरू हो सकती है। इस पूरे मामले में श्रम मंत्रालय भी विभाग से रिपोर्ट मांग चुका है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के चलते पीएफ इंस्पेक्टर समेत कई विभागीय अफसरों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इसमें उन्हें जबरन रिटायरमेंट भी दिया जा सकता है। 25 अप्रैल को सीबीआई ने क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय में छापा मार कर तीन लाख की रिश्वत लेते हुए पीएफ इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सीबीआई विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी ले गई है। इसमें इंक्वायरी सेक्शन से लेकर कैंटीन तक के फुटेज हैं। इसमें कंसल्टेंट के साथ बातचीत, रुपये से भरा बैग, बाद में कैंटीन की ओर बैग ले जाते हुए फुटेज मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि आरोपी को सस्पेंड किया जा चुका है। मुख्यालय से जल्द ही विजिलेंस की टीम आ सकती है। एक अन्य पीएफ इंस्पेक्टर के साथ मिलकर आरोपी ने संपत्ति खरीदी है। इन दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी खुल सकता है।
विज्ञापन