{"_id":"660c4ab8438cff9e1700f36a","slug":"kanpur-bier-of-both-friends-was-raised-together-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दोनों दोस्तों की एक साथ उठी अर्थी, हर आंख नम, 15 फीट नीचे सर्विस लेन पर कार गिरने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दोनों दोस्तों की एक साथ उठी अर्थी, हर आंख नम, 15 फीट नीचे सर्विस लेन पर कार गिरने से हुई थी मौत
Tue, 02 Apr 2024 11:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
कानपुर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में नौबस्ता फ्लाईओवर से 15 फीट नीचे सर्विस लेन पर कार गिरने से उसमें सवार दो दोस्तों की मौत के मामले में मंगलवार को शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया। दोनों दोस्तों के शवों के एक साथ उठते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। हादसे में घायल तीसरे साथी बैंक मैनेजर की हालत गंभीर बनी हुई है।
आईआईटी स्थित एसबीआई शाखा में मैनेजर हंसपुरम आवास निवासी रणविजय सोमवार दोपहर अपने दोस्त कल्याणपुर के सत्यम विहार निवासी शिवाजीत वर्मा और श्यामनगर निवासी दोस्त अमरदीप रघुवंशी उर्फ चंदन के साथ कार से राजस्थान, बालाजी मंदिर जाने के लिए निकले थे। नौबस्ता फ्लाईओवर पर डंपर की टक्कर से कार रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस लेन पर गिरी, जिससे शिवाजीत और अमरदीप की मौत हो गई थी।
हार्ट और लिवर पंचर, अधिक खून बहने से मौत
इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से शिवाजीत और अमरदीप की पसलियां टूटकर हार्ट और लिवर में घुस गई थीं। इससे आंतरिक अधिक खून बह जाने से दोनों की मौत हो गई। दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।