{"_id":"6838940d211ad72d3401151b","slug":"kanpur-banned-polythene-worth-lakhs-found-along-with-grocery-items-in-the-car-2025-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गाड़ी में परचून का सामान के साथ मिली लाखों की प्रतिबंधित पॉलिथीन, SGST विभाग के अफसरों ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गाड़ी में परचून का सामान के साथ मिली लाखों की प्रतिबंधित पॉलिथीन, SGST विभाग के अफसरों ने की कार्रवाई
Thu, 29 May 2025 10:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 May 2025 10:36 PM IST
सार
Kanpur News: एसजीएसटी विभाग के अफसरों ने कार्रवाई करते हुए लाखों की प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी है। प्रतिबंधित पॉलिथीन नगर निगम को सौंपी गई।
विज्ञापन
एसजीएसटी विभाग ने पकड़ी प्रतिबंधित पॉलिथीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसजीएसटी के अफसरों ने कर चोरी करके लाई जा रही प्रतिबंधित पॉलिथीन की बड़ी खेप पकड़ी। वाहन में परचून का सामान के साथ ही लाखों रुपये की पॉलिथीन लाई जा रही थी। जांच और माल का सत्यापन किया गया तो पोल खुल गई। विभाग के अफसरों ने पॉलिथीन नगर निगम के अफसरों को सौंप दी।
अपर आयुक्त ग्रेड दो एसआईबी संजय पाठक ने बताया कि 21 मई को चेकिंग के दौरान सहायक आयुक्त, राज्य कर विकास चंद्र सिंह और सचल दल नौ इकाई ने कानपुर-दिल्ली मार्ग स्थित बाराजोड़ में यूपी78डीएन9801 नंबर वाले ट्रक को रोका था। ट्रक सूरज फ्रेट कैरियर का था। वाहन चालक अमित कुमार ने बताया और वाहन में लोड माल परचून का है। वाहन चालक ने माल से संबंधित दस्तावेज भी दिखाए। अधिकारी माल के भौतिक सत्यापन के लिए लखनपुर स्थित कार्यालय ले आए।

Trending Videos
एसजीएसटी विभाग ने पकड़ी प्रतिबंधित पॉलिथीन
- फोटो : अमर उजाला
27 मई को माल का भौतिक सत्यापन कराया गया। इस दौरान वाहन में प्रतिबंधित पाॅलिथीन के कुल 219 बैग मिले। कुल वजन 5760 किलोग्राम था। पॉलिथीन बैग का बाजार मूल्य 6,33,600 है। उन्होंने बताया कि इसके बाद नगर निगम के कर समाकर्ता विकास कुमार को सारा माल सौंप दिया गया।