फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Autos and e rickshaws barred from passing in front of the hotel traffic police implement diversion

Kanpur: हैटल के सामने से नहीं गुजरेंगे ऑटो और ई-रिक्शा, ट्रैफिक पुलिस ने लागू किया डायवर्जन, मरीजों को छूट

Thu, 20 Aug 2026 02:15 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 20 Aug 2026 02:15 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में मेडिकल कॉलेज और हैलट अस्पताल के सामने लगने वाले भीषण जाम से निजात पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार से नया डायवर्जन लागू कर दिया है। अब इस रूट से ऑटो, ई-रिक्शा, सिटी बस और अन्य व्यावसायिक वाहन नहीं गुजर सकेंगे।

विज्ञापन
Kanpur Autos and e rickshaws barred from passing in front of the hotel traffic police implement diversion
हैलट से मोतीझील तक लगा भीषण जाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मेडिकल कॉलेज और हैलट अस्पताल के सामने से ऑटो, ई-रिक्शा, सिटी बस और अन्य किसी भी तरह के व्यावसायिक वाहन नहीं गुजर सकेंगे। उन्हें कोका कोला चौराहे से बायें मुड़कर जाना पड़ेगा। यह व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस ने जाम की समस्या को देखते हुए गुरुवार से लागू की है। इसमें नगर निगम के कूड़ा वाहनों को भी शामिल किया है।

विज्ञापन

मरीज को ले जा रहे ई-रिक्शा, ऑटो को छूट दी जाएगी। दक्षिण क्षेत्र की ओर से आने वाले वाहन मेडिकल कॉलेज पुल से स्वरूपनगर की ओर आते हैं। इसी तरह से हैलट, मेडिकल कॉलेज और स्वरूपनगर की ओर आने वाले वाहन वाया गोल चौराहा आते हैं। इससे मेडिकल कॉलेज पुल के अंतिम छोर पर यातायात का दबाव बहुत अधिक बढ़ जाता है।

विज्ञापन

Kanpur Autos and e rickshaws barred from passing in front of the hotel traffic police implement diversion
मेडिकल कालेज पुल से हैलट मार्ग पोस्टमार्टम हाउस तक लगे जाम में फँसी महापौर प्रमिला पांडेय की गा - फोटो : amar ujala

गुरुवार से लागू किया गया है डायवर्जन
जाम लगने लगता है। पुल के अंतिम छोर से 30 मीटर आगे बढ़ने पर मेट्रो पिलर की वजह से सड़क की चौड़ाई 12.5 मीटर से घटकर 6.80 मीटर रह गई है। ऐसे में यातायात को दो-तीन लेन से ही गुजरता है। हैलट, उर्सला सहित अन्य अस्पतालों के लिए जाने वाली एंबुलेंस व अन्य वाहन भी फंसे जाते हैं। गुरुवार से डायवर्जन लागू किया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed