{"_id":"6acdd823146560f875000845","slug":"kanpur-auto-carrying-pilgrims-for-tonsure-ceremony-overturns-into-water-filled-pit-half-a-dozen-injured-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर हादसा: पानी भरे गड्ढे में पलटा मुंडन यात्रियों से भरा ऑटो, मासूम समेत आधा दर्जन घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हादसा: पानी भरे गड्ढे में पलटा मुंडन यात्रियों से भरा ऑटो, मासूम समेत आधा दर्जन घायल, अस्पताल में भर्ती
Tue, 13 Oct 2026 12:35 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:35 PM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित पुरवामीर के डोमनपुर रोड पर मुंडन संस्कार में जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में छह माह के मासूम बच्चे समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त ऑटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित डोमनपुर रोड पर रिजवान फार्म हाउस के पास बड़ा हादसा हो गया। मुंडन कराने के लिए दिबियापुर से बक्सर घाट उन्नाव स्थित चंद्रिका देवी मंदिर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में छह माह के बच्चे समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
हादसा देख राहगीरों ने पानी में घुसकर महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। घायलों में दिबियापुर से आई सुखरानी (55), सन्नो पत्नी दिनेश निषाद, छह माह का प्रदीप, दिव्यांशी (13) पुत्री कुलदीप, रन्नो (30) पत्नी कुलदीप, कुंती (50) पत्नी लक्ष्मीनारायण, आठ वर्षीय विकास पुत्र राधेश्याम, सन्नो पत्नी राधेश्याम और तीन वर्षीय आकांक्षा शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
तेज गति से ऑटो चला रहा था चालक
परिवार आकांक्षा का मुंडन कराने परिवार मंदिर जा रहा था। ऑटो चालक सत्यम पुत्र रामशंकर (24) भी घायल हुआ है। राहगीरों के मुताबिक चालक ऑटो तेज गति से चला रहा था अचानक मोड़ आने से ऑटो अनियंत्रित हो गया, जिससे वह गड्ढे में पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।