{"_id":"61dd2c70fcfbc1263e5d429f","slug":"kanpur-auraiya-son-father-fights-over-salt-in-food-mentally-unstable-son-beats-father-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: खाने में नमक को लेकर हुआ पिता-पुत्र में हुआ झगड़ा, बेटे की पिटाई से हुई वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: खाने में नमक को लेकर हुआ पिता-पुत्र में हुआ झगड़ा, बेटे की पिटाई से हुई वृद्ध की मौत
Tue, 11 Jan 2022 12:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:50 PM IST
सार
घटना की जानकारी परिजनों ने थाना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे वीरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
औरैया में पुत्र ने की पिता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया थाना क्षेत्र के ग्राम लखमीपुर में मंगलवार सुबह सब्जी में नमक कम होने को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा मंदबुद्धि बेटे ने पिता के साथ जबरदस्त मारपीट कर दी, जिसमें वृद्ध मथुरा (85) पुत्र ललजु प्रसाद की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी परिजनों ने थाना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे वीरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव में मंदबुद्धि पुत्र वीरेंद्र ने अपने पिता मथुरा सिंह के साथ मारपीट कर दी। मारपीट देख पड़ोसी वहां पहुंच गए। जब तक वहां लोग पहुंचे तब तक वीरेंद्र ने पिता के साथ इतनी मारपीट कर दी थी कि उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जिस वक्त बेटे ने पिता के साथ मारपीट की उस समय घर के सारे लोग खेतों पर काम करने गए थे। घटना की सूचना पड़ोसियों ने परिजनों को दी, मौके पर पहुंचे परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी बेटे को थाने पकड़ लाई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी बेटे वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह जब उनके पिता मथुरा सिंह ने उनको खाने के लिए खाना दिया तो सब्जी में नमक कम था।
इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।